Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर में नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म: गर्भवती हुई तो गर्भपात कराया;...

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म: गर्भवती हुई तो गर्भपात कराया; दोस्त के जीजा ने भी मदद के बहाने किया दुष्कर्म – Gwalior News



ग्वालियर में एक नर्सिंग छात्रा से दोस्ती कर एक युवक ने शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच नर्सिंग छात्रा एक महीने की गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने जीजा से म

.

आरोपी के जीजा ने युवती को बातचीत के लिए बुलाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया। शोषण से परेशान पीड़िता अब हजीरा थाने पहुंची है। रविवार रात 12 बजे उसने एफआईआर दर्ज कराई।

उत्तर प्रदेश की युवती ने दर्ज कराई शिकायत

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली 24 वर्षीय युवती रविवार को हजीरा थाने पहुंची और एक युवक और उसके जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि वह मुरैना के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती सबलगढ़ निवासी पुष्पेंद्र रावत से हुई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई।

करीब चार महीने पहले पुष्पेंद्र उसे चार शहर का नाका स्थित अपने भतीजे के घर लेकर आया, जहां उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। करीब डेढ़ महीने पहले जब पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है, तो उसने पुष्पेंद्र पर शादी के लिए दबाव बनाया।

मिलने के बहाने बुलाया, फिर किया दुष्कर्म

जब छात्रा ने शादी के लिए जोर दिया, तो पुष्पेंद्र ने अपने बहनोई पान सिंह से मदद मांगी। पान सिंह ने छात्रा को बातचीत के लिए जौरा (मुरैना) बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया गया।

गर्भपात के बाद अब आरोपी पुष्पेंद्र शादी से मुकर गया, जिससे परेशान होकर पीड़ित नर्सिंग छात्रा ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश जारी

हजीरा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार रात ही एक पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular