Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारघर के अंदर घुसा घड़ियाल, सोए बच्चे पर किया हमला: मुंगेर...

घर के अंदर घुसा घड़ियाल, सोए बच्चे पर किया हमला: मुंगेर में ग्रामीणों ने पकड़ कर जबड़े को रस्सी से बांधा, घड़ियाल की मौत – Munger News



मुंगेर में सोमवार की देर रात बाढ़ के पानी से होते हुए एक घड़ियाल घर में घुस गया। इसने ​​​​​​घर के अंदर चौकी के ऊपर सोए बच्चे पर हमला कर दिया। परिजनों ने किसी तरह पहले अपने बच्चे को बचाया। फिर कमरे से बाहर निकले। घड़ियाल के मुंह (जबड़ा) को रस्सी से बांध

.

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बुद्धन मरर टोला निवासी सुजीत कुमार सिंह के घर का है। बता दें कि जबड़ा रस्सी से अधिक देर तक बंधे होने के कारण घड़ियाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह मरे हुए घड़ियाल को गंगा में फेंक दिया। पीड़ित सुजीत ने बताया कि बाढ़ के कारण पूरे गांव में चार से पांच फीट पानी घरों में है।

काफी मशक्कत के बाद घड़ियाल को पकड़ा

देर रात घर में बच्चा चौकी पर सोया था, तभी एक घड़ियाल घर में घुस गया। एक बच्चे पर हमला कर दिया। हालांकि, इस घटना के बाद घड़ियाल को काफी मशक्कत के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पकड़ा गया।

पीड़ित ने बताया कि गांव में पानी जमा होने के कारण और अंधेरा रहने की वजह से रात में घड़ियाल को गंगा में नहीं छोड़ा। मंगलवार की सुबह जब घड़ियाल के जबड़े से रस्सी को खोला, तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से इसे गंगा नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि गंगा किनारे गांव होने के कारण अक्सर बाढ़ में इस तरह के जीव निकलते रहते है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular