कानपुर के कल्याणपुर में एक युवक से साइबर ठगों ने 2.30 लाख रुपए की ठगी को ्अंजाम दिया। घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर घटना की गई। पीड़ित ने अपने और अपनी पत्नी के खाते से पैसे ट्रांसफर किए हैं। पीड़ित को जब ठगी की जानकारी हुई तो कल्याणपुर थाने में तहर
.
कल्याणपुर साहब नगर निवासी अमरनाथ शर्मा ने बताया कि 6 नवंबर 2024 को घर बैठे पैसा कमाने का लालच दिया गया। 300 फीस के साथ एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। जिसमें टास्क मिलते थे। टास्क में होटल की रेटिंग देनी होता था।
चार टास्क पूरे होने के बाद 1100 रुपए लगाने को कहा गया इसके बदले 1430 मिलने की बात कही गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कई लोगों के स्क्रीनशॉट भेजे और दिखाया कि कितना प्रॉफिट लोग कमा रहे हैं।
माइंड डाइवर्ट कर दिया। इसके बाद उनके कहे अनुसार कई बार में 50 हजार , 49 हजार, 59 हजार, 18 हजार रुपए अपने खाते से ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा पत्नी अंकित शर्मा के खाते से 49 हजार और 30 हजार रुपए दो बार में ट्रांसफर किया। कुल 2.33 लाख रुपए ट्रांसफर हो गया।
अमरनाथ के मुताबिक वो पूरी तरह से साइबर फ्रॉड के झांसे में आ चुके थे। आरोपी उन्हीं का पैसा नहीं दे रहे थे। जब उन्होंने फंसा पैसा निकालने के लिए परिवार और दोस्तों से मदद मांगी तब उन लोगों ने साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। तब उन्हें पता चला। इसके बाद अमरनाथ कल्याणपुर थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर कल्याणपुर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन खातों में पैसा गया है उनका पता किया जा रहा है।