बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक रेगुलर बंदूक और 90 कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में की गई है। बरामद हथियार और कारतूस की जांच-पड़ताल सहित आगे की कार्रवाई चल रही है।
.
सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पनसल्ला निवासी राजदेव सिंह अपने घर पर अवैध हथियार और बड़ी संख्या में गोली रखे हुए है। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए लाखो थाना की पुलिस टीम ने राजदेव सिंह के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की।
जिसमें राजदेव सिंह तो नहीं पकड़ाया, लेकिन उसके घर से 12 बोर का एक रेगुलर बंदूक और 90 जिंदा गोली बरामद किया गया है। जिसमें 0.32 बोर रिवॉल्वर की 65 गोली और 12 बोर की 25 गोली बरामद हुई। राजदेव सिंह 2023 में भी हथियार के साथ पकड़ा गया था, बाद में जेल छूट गया था।
बरामद गोली का पैकेट
सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है
डीएसपी ने बताया कि राजदेव सिंह हथियार का शौकीन रहा है। यह पनसल्ला के असामाजिक तत्वों के सांठ-गांठ में रहता है। अपराध करने के ख्याल से हथियार रखे हुए था, सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है। बरामद गोली के बॉक्स पर पैकिंग डेट 27 दिसम्बर 2023 है। 40 गोली की कीम 3422 रुपया लिखा है।