कानपुर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 7 अप्रैल की है, जब किशोरी खेत जा रही थी। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी सत्यम अपने तीन साथियों के साथ कार में आया। आरोपी किशोरी को जबरन कार में ले गए।

आरोपी किशोरी को करीब 20 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी की पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। अगली सुबह किशोरी लड़खड़ाती हुई एक गांव पहुंची। वहां से पीड़िता के परिवार को सूचना दी गई। उसके बाद पिता ने मंगलवार देर शाम घाटमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस बोली- मुख्य आरोपी और साथियों पर केस दर्ज
घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय के अनुसार- मुख्य आरोपी सत्यम और उसके साथियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।