Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबचंडीगढ़ के 2 हेल्थ इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला: दोषियों की गिरफ्तारी...

चंडीगढ़ के 2 हेल्थ इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला: दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Chandigarh News



हॉस्पिटल में भर्ती घायल हेल्थ इंस्पेक्टर

चंडीगढ़ नगर निगम के हेल्थ इंस्पेक्टर रमन कांत और शशि कांत पर अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। दोनों अधिकारी अंबाला से चंडीगढ़ लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ।

.

गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती हमले में दोनों इंस्पेक्टरों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

नगर निगम कर्मचारियों में रोष इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के हमले अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

पुलिस ने जांच तेज की पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान होते ही उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular