Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeराज्य-शहरचंडीगढ़ गोलीकांड में एंबुलेंस चालक गिरफ्तार: आरोपियों को भगाने में की...

चंडीगढ़ गोलीकांड में एंबुलेंस चालक गिरफ्तार: आरोपियों को भगाने में की मदद, कुरुक्षेत्र में ले जाकर छोड़ा था – Chandigarh News



चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी एंबुलेंस चालक।

सेक्टर-32 चंडीगढ़ में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को भागने में मदद करने वाले एंबुलेंस चालक जगतार सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने गोलीकांड के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को एंबुलेंस के जरिए हरियाणा के कुरुक

.

बता दें कि, 1 अक्टूबर 2024 को सेक्टर-32 के टैक्सी स्टैंड पर राजेश उर्फ रॉकी और हनी भारद्वाज पर सनी उर्फ पंडित और सुखविंदर सिंह उर्फ काली ने गोलीबारी की थी। सनी ने रॉकी से पैसे मांगे, और मना करने पर काली ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोलीबारी में रॉकी के हाथ और हनी की गर्दन पर चोट आई थी।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

घटना के बाद पुलिस ने सनी और काली को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए थे। पुलिस रिमांड के दौरान काली की निशानदेही पर जगतार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जगतार सिंह ने एम्बुलेंस का इस्तेमाल करते हुए दोनों आरोपियों को भगाने में मदद की थी।

आरोपी का परिचय और आपराधिक रिकॉर्ड

नाम: जगतार सिंह उर्फ काला

पता: गांव धुबली, थाना सदर खरड़, जिला एसएएस नगर, मोहाली

शिक्षा: 10वीं पास

व्यवसाय: एम्बुलेंस चालक

आपराधिक रिकॉर्ड: नारकोटिक्स अधिनियम के तहत जिला पटियाला में एक मामला दर्ज



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular