Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeराज्य-शहरचंडीगढ़ निगम सैलरी देने के लिए लेगा करोड़ों लोन: होली से...

चंडीगढ़ निगम सैलरी देने के लिए लेगा करोड़ों लोन: होली से पहले वेतन देने की तैयारी, बैंकों से हो रही चर्चा – Chandigarh News


चंडीगढ़ नगर निगम गहरे वित्तीय संकट से जूझ रहा है और कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हो गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि निगम को अब कर्ज लेने की नौबत आ गई है। निगम प्रशासन ने बैंकों से करोड़ों का शॉर्ट-टर्म लोन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि

.

पहली बार 12 दिन ऊपर बीते

चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारियों को हर महीने की आखिरी तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन बीते कुछ महीनों से इसमें लगातार देरी हो रही है। इस बार तो 12 दिन बीतने के बावजूद वेतन नहीं दिया गया। निगम को प्रशासन से मिलने वाली राशि पहले ही खत्म हो चुकी है और फिलहाल कोई अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना भी नहीं है।

CHB से भी कर्ज लेने पर विचार

वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए नगर निगम कर्ज लेने की प्रक्रिया में है। इसके लिए अलग-अलग बैंकों से चर्चा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कम ब्याज दर पर शॉर्ट-टर्म लोन लेने की बातचीत चल रही है। इसके अलावा, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) से भी कर्ज लेने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, बॉन्ड जारी करने का विकल्प फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular