Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeराज्य-शहरचंडीगढ़ में आईफोन खरीदने के नाम पर 9 लाख ठगे: बुकिंग...

चंडीगढ़ में आईफोन खरीदने के नाम पर 9 लाख ठगे: बुकिंग और एक्टिवेशन के नाम पर UPI के जरिए पेमेंट मांगी, देहरादून से आरोपी गिरफ्तार – Chandigarh News



चंडीगढ़ पुलिस की हिरासत में पकड़ा गया आरोपी

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने एक हाई-वैल्यू ऑनलाइन फ्रॉड केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंस्पेक्टर इरम रिज़वी SHO साइबर सेल की अगवाई वाली टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देहरादून के रहने वाले सचिन स्वामी के रूप में हुई है।

.

भारी छूट का झांसा देकर ठगे पैसे

चंडीगढ़ के सेक्टर-41ए निवासी दर्शप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट गुरजिंदर कम्युनिकेशन के जरिए मोबाइल फोन पर भारी छूट का लालच दिया गया। शुरुआत में एक व्यक्ति ने खुद को हिमांशु बताया और iPhone 15 Pro Max की बुकिंग व एक्टिवेशन के नाम पर UPI के जरिए कई बार पेमेंट मांगी।

इसके बाद शिकायतकर्ता को सचिन नामक व्यक्ति से वॉट्सऐप पर जोड़ा गया, जिसने बार-बार अलग-अलग कारणों से पैसे मंगवाए। कुल 8 लाख 99 हजार 267 की राशि हडृप की गई, जो कि जांच में आरोपी सचिन स्वामी से जुड़ा पाया गया।

देहरादून से आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर इरम रिजवी की अगवाई में एक टीम बनाई गई और मोबाइल नंबर और बैंक खातों के KYC दस्तावेजों से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी को ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन लोकेशन देहरादून में मिली। साइबर क्राइम टीम ने देहरादून में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular