चंडीगढ़ में आयोजित करवा चौथ उत्सव में पहुंची प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की धर्मपत्नी अनीता कटारिया
चंडीगढ़ में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से चंडीगढ़ हवेली, कलाग्राम में मनाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की धर्मपत्नी अनीता कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में 200 से
.
कार्यक्रम की प्रमुख आयोजक डॉ. शीनू अग्रवाल, शालिनी गोयल और इशू बंसल ने जानकारी दी कि इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की गई थी। दोपहर 12 बजे से महिलाएं करवा चौथ की पार्टी के लिए सज-धज कर पहुंच गई थी। दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि अनीता कटारिया के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया।
चंडीगढ़ में आयोजित करवा चौथ उत्सव में पहुंची अनीता कटारिया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस दौरान करवा चौथ की पूजा के साथ-साथ महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें संगीत, नृत्य और खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। उत्सव में भाग लेने वाली महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर करवा चौथ के विशेष मौके पर अपनी कला और सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया।
डॉ. शीनू अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ भारतीय महिलाओं के लिए एक विशेष पर्व है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। इस त्योहार के जरिए महिलाओं को एक साथ आकर अपनी खुशी को साझा करने और संस्कृति को सहेजने का मौका मिलता है।