Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeराज्य-शहरचंडीगढ़ में कांग्रेस की भूख हड़ताल शुरू: कार्यकर्ता बोले- बिजली विभाग...

चंडीगढ़ में कांग्रेस की भूख हड़ताल शुरू: कार्यकर्ता बोले- बिजली विभाग का निजीकरण हो बंद, 7 दिन तक चलेगा धरना – Chandigarh News



सेक्टर-22 स्थित नेहरू पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।

चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 7 दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए है। कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा चंडीगढ़ कांग्रेस तब तक शहर के नागरिकों के लिए सड़कों पर उतर कर उनके अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी, जब तक प

.

बुधवार को एच.एस लक्की के नेतृत्व में पार्टी के नेता पार्षद गुरप्रीत गाबी, जसबीर बंटी, तरुणा मेहता और पूर्व युवा विंग के अध्यक्ष मनोज लुबाना सेक्टर 22 स्थित नेहरू पार्क में हड़ताल पर बैठे। वीरवार को कांग्रेस नेताओं की दूसरी टीम इसी स्थान पर भूख हड़ताल पर बैठेगी।

7 दिन तक चलेगी भूख हड़ताल

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि शहरवासियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पार्टी के पांच कार्यकर्ता बुधवार से अगले 7 दिनों तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular