Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशचंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने वृद्धा आश्रम में मनाया दीपावली: मिठाई,...

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने वृद्धा आश्रम में मनाया दीपावली: मिठाई, फल और मोमबत्ती का किया वितरण, कहा-खु​शियों को साझा करना काफी सुखद – Chandauli News


चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे ने दीपावली के पर्व को देखते हुए इंदिरा नगर वार्ड ​स्थित वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों में मिठाई, फल और मोमबत्ती का वितरण किया। इसके बाद एसपी ने आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा किया।

.

कहा कि वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली के त्यौहार को मनाने के लिए समाज के सभी लोगों को पहल करने की जरूरत हैं। इसके बाद उन्होंने बुजुर्गों के रहन-सहन के विषय में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व उजाला फैलाने का संदेश देता हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के साथ त्योहार की खु​शियों को साझा करना काफी सुखद विषय हैं। ऐसे करने से उन्हें काफी सुकून मिलता हैं। बताया कि सभी थानाध्यक्षों को गरीब परिवारों के बीच मिठाई, फल और दीया वितरित करने का निर्देश दिया गया। जिसका सभी लोग निष्ठा पूर्वक पालन भी कर रहे हैं।

कहा कि दीपावली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। ऐसे में सभी लोग को इस त्योहार पर कुछ अच्छा करने की सोच को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं। वहीं विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा देर शाम अपने-अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने हेतु मिठाई। फल और दिया वितरित किया गया। साथ ही कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी गयी। उन्हें दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं भी दी गयी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular