रविकांत सिंह | चंदौली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
142 वाहनों के कटे चालान।
चंदौली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 142 वाहनों का चालान काटा गया। चालान किए गए वाहनों में सबसे ज्यादा 67 वाहन बिना हेलमेट के चलाने के लिए, 35 वाहन नो पार्किंग में खड़े करने के लिए और 17 वाहन गलत दिशा में चलने के लिए चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि अगली बार नियम तोड़ने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा।

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने लोगों को नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित सीमा से अधिक सवारी न बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की हिदायत दी।
एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि अगर लोग मानकों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।