Friday, June 27, 2025
Friday, June 27, 2025
Homeराज्य-शहरचंबा में प्राइवेट बस के ब्रेक फेल: पैराफिट से टकराई गाड़ी,...

चंबा में प्राइवेट बस के ब्रेक फेल: पैराफिट से टकराई गाड़ी, 20 यात्री सवार थे, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान – Bharmour News



सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। कटोशी के पास एक निजी बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। यह बस सलूणी से चुराह क्षेत्र के भंजराडू गांव की ओर जा रही थी। बस सुबह 7 बजे अपने निर्

.

जानकारी के अनुसार चालक ने ब्रेक फेल होने का एहसास होते ही तत्काल कार्रवाई की। उसने बस को सड़क किनारे लगे पैराफिट से टकरा दिया। यह निर्णय यात्रियों की जान बचाने में अहम साबित हुआ। बस के पैराफिट से टकराते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने स्थिति को संभाला। उन्होंने सभी यात्रियों को शांति से बस से बाहर निकाला।

इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ और समय पर लिए गए निर्णय से सभी यात्रियों की जान बच गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular