Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeराज्य-शहरचरक अस्पताल में सिविल सर्जन बदले: डॉ. अजय दिवाकर पद से...

चरक अस्पताल में सिविल सर्जन बदले: डॉ. अजय दिवाकर पद से हटाए गए; डॉ. अशोक पटेल ने संभाला चार्ज, कर्मचारियों ने बांटी मिठाई – Ujjain News



चरक अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव।

चरक अस्पताल उज्जैन के सिविल सर्जन डॉ. अजय दिवाकर को पद से हटा दिया गया है। शासन के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल को सिविल सर्जन व मुख्य अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। दोपहर में डॉ. पटेल ने अस्पताल पहुंचकर पदभ

.

सोमवार सुबह जैसे ही डॉ. दिवाकर को हटाए जाने की जानकारी सामने आई, अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया। डॉ. दिवाकर दिनभर ऑफिस नहीं पहुंचे, ऐसे में डॉ. अशोक पटेल ने स्वयं सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर चार्ज लिया। कर्मचारियों ने ढोल-ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया।

सुविधाओं में सुधार प्राथमिकता में मीडिया से चर्चा में डॉ. पटेल ने कहा कि शासन के आदेश के अनुसार उन्होंने पदभार संभाला है। उनका पहला प्रयास रहेगा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए।

इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने उनका स्वागत किया और नए सिविल सर्जन के रूप में नियुक्ति पर खुशी जताई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular