Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeबिहारचलती कार पर फायरिंग, पूर्व पैक्स अध्यक्ष की मौत: औरंगाबाद से...

चलती कार पर फायरिंग, पूर्व पैक्स अध्यक्ष की मौत: औरंगाबाद से घर लौट रहे थे, अपराधी मौके से फरार – Aurangabad (Bihar) News



औरंगाबाद में शनिवार की शाम 7 बजे अंकोरहा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष और नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सोनौरा पंचायत मुख्यालय के पुल पर अज्ञात अपराधियों ने चलती कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर द

.

संजय औरंगाबाद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

कनपटी और सिर में लगी है गोली

अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें संजय के कनपटी में एक और एक सिर में लगी है। नदी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो गोली पूर्व पैक्स अध्यक्ष को लगी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा।

पैक्स चुनाव में पत्नी जीती हैं

प्रथम चरण के पैक्स चुनाव में संजय की पत्नी मीना देवी विजयी हुई है। उन्हें 740 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी कमलेश मेहता को 425 वोट मिले थे। संजय के दो बेटे हैं। एक दिल्ली में नौकरी करता है और दूसरा गांव में रहता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular