बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी-चेटर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक महिला का शव मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह के अनुसार, नगर उंटारी, गढ़वा निवासी महादेव सिंह ने अपनी पत्नी जूही देवी को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला था। पारिवारिक कलह के चलते आवेश में आकर पत्नी को दिया था धक्का पुलिस जांच में सामने आया कि जूही की मौत ट्रेन से गिरने की दुर्घटना नहीं थी। महादेव सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते आवेश में आकर यह कदम उठाया। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसने धुरकी थाने में पत्नी के ट्रेन से गिरने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को शक होने पर कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। धुरकी पुलिस की सूचना पर चंदवा पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया। कार्रवाई के बाद उसे मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोपी महादेव सिंह पहले भी जेल जा चुका है।
Source link