Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशचाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर पुलिस की नजर: दो...

चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर पुलिस की नजर: दो लोगों को ड्रोन से पकड़ा; छतों पर दूरबीन से भी देख रही पुलिस – Ujjain News


चाइना डोर को लेकर पुलिस दुकानों में सर्चिंग कर रही है।

मकर संक्रांति पर चाइना डोर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर दो लोगों को चाइना डोर का उपयोग करते हुए पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस अनाउंसमेंट करवाकर और छतों पर दूरबीन से नजर रख र

.

पुलिस ने छतों से अनाउंसमेंट कर और दूरबीन से नजर रख रही हैं।

पुराने हादसों से सबक लेकर सख्ती

उज्जैन में दो साल पहले चायना डोर से एक युवती की गला कटने से मौत हो गई थी, जबकि हाल ही में एक बुजुर्ग का गला चाइना डोर से कट गया था, जिससे उनके गले में 8 टांके आए। इधर, 14 जनवरी को मकर संक्राति पर पतंगबाजी के शौकीन बड़ी संख्या में पतंग उड़ाते है। हालांकि कुछ लोग प्रतिबंध के बाद भी चाइना डोर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

महाकाल थाना पुलिस ने सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार और एसएसआई चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्रवाई की। ड्रोन की मदद से दो लोगों को चाइना डोर का उपयोग करते पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने छतों पर चढ़कर अनाउंसमेंट करवाया और दुकानों पर चेकिंग भी की।

दुकानों पर की जा रही चेकिंग

सीएसपी मिश्रा ने बताया कि लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में समझाया जा रहा है। दुकानों पर फ्लेक्स लगाए गए हैं और चाइना डोर का उपयोग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मकर संक्रांति तक विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को बेगमबाग और तोपखाना की दुकानों पर चेकिंग की गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular