Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट में आग से 32 घर जले, 5 लोग झुलसे: प्रशासन...

चित्रकूट में आग से 32 घर जले, 5 लोग झुलसे: प्रशासन ने लाखों के नुकसान पर सिर्फ 9 हजार रुपये की मदद दी, 150 लोग खुले में रहने को मजबूर – Chitrakoot News


जितेंद्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट के राजापुर तहसील के भदेदू गांव में भीषण आग लगने से 32 घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में 5 लोग झुलस गए। आग से पीड़ित परिवारों का गृहस्थी का सामान, आभूषण और अनाज जलकर नष्ट हो गया।

अग्निकांड से प्रभावित लगभग 150 लोग अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन पर नुकसान का गलत आकलन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित राजेश, कलावती, सुनीता और मनोज कुमार ने बताया कि लाखों रुपये के नुकसान को आंशिक क्षति दिखाकर मात्र 9 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

एक ही घर में रहने वाले कई लोगों को अलग-अलग लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन प्रशासन ने प्रति परिवार केवल एक व्यक्ति को ही सहायता राशि दी है। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन कुछ राहत सामग्री देकर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर दिखावा कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular