जितेंद्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चित्रकूट जिले में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 11,949 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 6,124 बालक और 5,825 बालिकाएं शामिल रहीं।
त्यागी इंटर कॉलेज ऐेचवारा की छात्रा सरिता देवी ने 92.40% अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। सरिता ने बताया कि उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। सरिता की इस सफलता पर ग्राम प्रधान सुनील शुक्ला और मानिकपुर एसडीएम ने उनके घर जाकर बधाई दी।
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के छात्र हरि ओम अग्रहरि ने 90.60% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर दो छात्र रहे – चित्रकूट इंटर कॉलेज के विनायक भास्कराम और हरिमोहन इंटर कॉलेज बछरन की अंशु देवी ने 89.80% अंक प्राप्त किए।
शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी की निहारिका देवी ने 89% के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। जन सेवा इंटर कॉलेज कर्वी की काजल 87.80% के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। चित्रकूट इंटर कॉलेज के आयुष सिंह ने 87.70% के साथ छठा स्थान हासिल किया।
शांति देवी इंटर कॉलेज की प्राची त्रिपाठी ने 87.20% के साथ सातवां, चित्रकूट इंटर कॉलेज के आयुष मिश्रा ने 86.80% के साथ आठवां, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के दीपेंद्र विश्वकर्मा ने 86.40% के साथ नौवां और चित्रकूट इंटर कॉलेज के सुमित कुमार ने 86% अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।