Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeबिहारचुनाव के समय कुछ लोग बनाते पार्टी- विजय सिन्हा: डिप्टी CM...

चुनाव के समय कुछ लोग बनाते पार्टी- विजय सिन्हा: डिप्टी CM ने प्रशांत किशोर और शिवदीप लांडे पर साधा निशाना, कहा- इनकी संगति ठीक नहीं रही – Lakhisarai News


लखीसराय के बीजेपी प्रधान कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जनसुराज की बिहार बदलो यात्रा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीआईजी शिवदीप लांडे ने भी पार्टी बना ली है। चुनाव के समय कुछ लोग पार्टी बनाते ह

.

बैठक में राज्यसभा सांसद और बिहार बीजेपी प्रभारी दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने विकसित भारत, विकसित बिहार और विकसित लखीसराय के लिए संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने आगामी सितंबर-अक्टूबर के चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की।

विजय सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला है।

लालू के शासन में भ्रष्टाचार को बनाया शिष्टाचार

दीपक प्रकाश ने लालू यादव के शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया गया था। अपहरण उद्योग फल-फूल रहा था। विकास की कमी के कारण रोजगार का भी अभाव था। उन्होंने कहा कि आज का बिहार पूरी तरह से बदल चुका है।

बैठक में कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular