छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हैं। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार चुनावी मैदान में थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बहू समेत पांच विधायकों और चार पूर्व मंत्
.
दरअसल सीएम साय के समधी टीकाराम कंवर ने धमतरी जिला पंचायत से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 9,500 वोटों के अंतर से हाराया। यहां पर भाजपा को 20 साल बाद बड़ी सफलता मिली है। कंवर 1982 में थानेदार थे। अब जिला पंचायत सदस्य बन गए हैं। इसी तरह मनेंद्रगढ़ के झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही थीं। यहां से कांग्रेस की रीमा यादव ने जीत दर्ज की है। जायसवाल ने अपनी बहू के लिए चुनाव प्रचार भी किया था, लेकिन वे उन्हें जीत नहीं दिला पाए।
इन स्थानों पर नेताओं के रिश्तेदारों को कहीं पर हार मिली तो कहीं जीत
रायपुर में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी की हार पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को बीजेपी की मीनल चौबे से हार का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्व मेयर एजाज ढेबर खुद चुनाव हार गए जबकि उनकी पत्नी वार्ड पार्षद का चुनाव जीत गईं। कांकेर जिला पंचायत से पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले कांग्रेस की नेता मृदुला भास्कर से हार गईं। जिला पंचायत 6 से विधायक लता उसेंडी की बहन किरण नरेटी चुनावी मैदान में थी। उन्होंने जीत दर्ज की है।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज के भतीजे की हुई हार बालोद के गुरूर जनपद में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के भतीजे तोषण साहू को भाजपा समर्थित दुर्गानंद साहू ने एक हजार वोटों से हरा दिया। तोषण ने जनपद पंचायत क्षेत्र 6 से चुनाव लड़ा था। गुरूर जनपद में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी 21 सीटों में से 18 जनपद सदस्य की सीटें जीतने में सफलता पाई।
भाजपा विधायक के पति निर्दलीय लड़कर जीते बलरामपुर के क्षेत्र 12 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुदेश पैकरा के खिलाफ विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के पति सिद्धनाथ ने निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। बैकुंठपुर विधायक भैयालाल की बहू वंदना और बेटी गीता को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया था। दोनों चुनाव जीत गए।
कांग्रेस विधायक की पत्नी हारीं धमतरी से कांग्रेस विधायक ओंकार साहू की पत्नी सुनीता साहू आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें भाजपा की ज्योति साहू ने हराया। इसी तरह सूरजपुर में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की पत्नी हार गईं, जबकि बेटे ने जीत दर्ज की है। जबकि कोरबा में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की बहू को हार का सामना करना पड़ा। जबकि लखनलाल के भाई जीते।
पूर्व विधायक जायसवाल हारे मेयर का चुनाव
- बिलासपुर में बिल्हा के कांग्रेस नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला की पत्नी अनिता शुक्ला ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जीत दर्ज की है।
- कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की पत्नी स्मृति श्रीवास लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस बार वे क्षेत्र बदलकर चुनाव मैदान में उतरी थीं।
- चिरमिरी निगम में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल हार गए। बीजेपी के रामनरेश राय ने उन्हें 5692 वोटों से हराया है।