Wednesday, April 2, 2025
Wednesday, April 2, 2025
Homeछत्तीसगढचेट्रीचंड्र महोत्सव में सिंधी समाज का उत्साह: भगवान झूलेलाल की 1075वीं...

चेट्रीचंड्र महोत्सव में सिंधी समाज का उत्साह: भगवान झूलेलाल की 1075वीं जयंती पर निकली बाइक रैली, महाआरती और भंडारे का आयोजन – Rajnandgaon News



राजनांदगांव में चेट्रीचंड्र महोत्सव का भव्य आयोजन

राजनांदगांव में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल की 1075वीं जयंती पर चेट्रीचंड्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया। महोत्सव 28 से 30 मार्च तक चला।

.

झूलेलाल नगर और हेमू कल्याणी नगर लालबाग के युवाओं ने विशाल बाइक रैली निकाली। रैली झूलेलाल नगर पहुंची, जहां भंडारा साहिब का आयोजन किया गया। हेमू कल्याणी नगर में लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया।

महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च को झूलेलाल नगर और हेमू कल्याणी नगर के झूलेलाल मंदिर में श्री अखंड पाठ से हुई। 29 मार्च को समाज की महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। 30 मार्च को युवाओं की भव्य बाइक रैली और शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा सफेद पैजामा और कुर्ता पहनकर शामिल हुए।

समाज के कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रात में महाआरती और प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के प्रमुख लोगों में अर्जुन गंगवानी, वरिष्ठ सलाहकार अर्जुन दास पंजवानी, आवत राम तेजवानी, अध्यक्ष मनूलाल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज और मीडिया प्रभारी अमर लालवानी शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular