Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeस्पोर्ट्सचैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ एक ही भारतीय ही कर पाया...

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ एक ही भारतीय ही कर पाया ऐसा करिश्मा, कोहली-रोहित भी रहे विफल – India TV Hindi


Image Source : GETTY
शिखर धवन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का मैदान सज चुका है। फाइनल का महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अभी तक बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और सभी चार मुकाबले जीते हैं। भारत के लिए मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ये सभी भारतीय प्लेयर्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए हैं। लेकिन अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीत पाया है और वह शिखर धवन हैं। 

शिखर धवन ने किया था दमदार प्रदर्शन 

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। तब भारत ने इंग्लैंड को पांच रनों से हराया था। पूरे टूर्नामेंट में तब शिखर धवन सबसे बड़े हीरो साबित हुए थे और विरोधी गेंदबाजों के लिए अबूझ पहेली बने रहे। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के पांच मैचों में कुल 363 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकला था। उन्होंने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला था। 

चैंपियंस ट्रॉफी में लगा चुके तीन शतक

शिखर धवन ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैच में कुल 701 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए। वह चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे हैं। अभी वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और मौजूदा टूर्नामेंट के लिए आईसीसी द्वारा ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। 

वनडे क्रिकेट में बनाए 6000 से ज्यादा रन

शिखर धवन ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2010 में डेब्यू किया था। लेकिन करियर के शुरुआत में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। फिर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 में उनसे ओपनिंग करवाई। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 167 वनडे मैचों में कुल 6793 रन बनाए। वनडे करियर में उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़े। 

यह भी पढ़ें: 

विराट कोहली फाइनल में कदम रखते ही 7 दिग्गजों को देंगे पछाड़, पोंटिंग, लारा और युवराज की करेंगे बराबरी

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular