Wednesday, April 2, 2025
Wednesday, April 2, 2025
Homeबिहारचैती छठ पर्व की तैयारियां तेज: बक्सर डीएम ने नाव से...

चैती छठ पर्व की तैयारियां तेज: बक्सर डीएम ने नाव से किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश – Buxar News



अधिकारियों संग घाट निरीक्षण करते जीएम की फोटो

बिहार में चैत्र मास का छठ पर्व भी बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए बक्सर में चैत्र छठ पर्व की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मोटर बोट से सभी घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों को लेक

.

चैती छठ पर्व 2025 का शेड्यूल

इस साल 2025 का चैती छठ पर्व 1 अप्रैल 2025 को नहाय-खाय से शुरू होगा। 2 अप्रैल को खरना होगा। इसके बाद 3 अप्रैल की शाम को पहला अर्घ्य और 4 अप्रैल की सुबह अंतिम अर्घ्य के साथ छठ पर्व समाप्त होगा।

बक्सर सदर में रामरेखा घाट, सोमेश्वर घाट, नाथ बाबा घाट समेत कई घाटों पर श्रद्धालु अर्घ्य देंगे। डुमरांव में छठिया पोखर, मुरार पोखरा और बिहार घाट पर भी अर्घ्य दिया जाएगा।

तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कई निर्देश दिए हैं। नगर निकाय को घाटों और मार्गों की सफाई, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल को घाटों तक पहुंच मार्ग के निर्माण का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा के लिए खतरनाक घाटों की पहचान की जाएगी। घाटों पर पटाखों की बिक्री और निजी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। नाविक और गोताखोर तैनात किए जाएंगे। व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी जिलेवासियों को चैती छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular