Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर पथराव मामले में औवेसी की एंट्री: कहा-संविधान की धज्जियां उड़ा...

छतरपुर पथराव मामले में औवेसी की एंट्री: कहा-संविधान की धज्जियां उड़ा रही बीजेपी सरकार; CM बोले-आतंक का पर्याय बनेगा, उस पर एक्शन होगा – Bhopal News


एमपी के छतरपुर में थाने पर पथराव के आरोपी की कोठी तोड़ने के बाद मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी संसद में स

.

औवेसी ने कहा- ’21 अगस्त के दिन जो वाकया छतरपुर, मध्य प्रदेश में हुआ, मैं इसकी मजम्मत करता हूं, जिस तरह सरकार ने हाजी शहजाद अली के घर को डेमोलिश कर दिया। हम इसकी मजम्मत करते हैं, सरकारें चलती हैं तो रूल ऑफ लॉ से चलती हैं रूल ऑफ मॉब के जरिए नहीं’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- बीजेपी की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

सीएम बोले- कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं

इधर, विपक्ष के सवाल उठाने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। जो कोई भी आतंक का पर्याय बनेगा, उसके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई।

सीएम ने कहा कि जो भी आतंक का पर्याय बनेगा। उस पर कार्रवाई होगी।

सीएम ने कहा कि जो भी आतंक का पर्याय बनेगा। उस पर कार्रवाई होगी।

दिग्विजय ने पूछा-भाजपाइयों के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे?

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने झारखंड के रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के पुलिस पर पत्थर फेंके जाने की घटना को लेकर बीजेपी को घेरा। पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने X हैंडल पर रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में रांची के SSP कहते दिख रहे हैं, ‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है। आप एक तरफ भारत माता की जय बोल रहे हैं। दूसरी तरफ भारत माता के जवानों को पत्थर मार रहे हैं, जिससे उनकी जान जा सकती है।’

दिग्विजय ने भाजपा से पूछा कि छतरपुर की तरह यहां भी भाजपाइयों के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे? इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार जुल्म ढा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।

पूर्व सीएम के सवालों के जवाब में एमपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को झूठ परोसने का टेंडर मिला है।

रांची में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन और टियर गैस छोड़ी थी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रबर के बैलेट दागे थे।

रांची में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन और टियर गैस छोड़ी थी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रबर के बैलेट दागे थे।

दिग्विजय ने पूछा- इन भाजपाइयों को नेस्तनाबूद करेंगे ?

दिग्विजय सिंह ने रांची SSP का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘वीडी शर्मा अब इन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नेस्तनाबूद कर उनके घर पर जेसीबी चलवाएंगे? एक अन्य पोस्ट में उन्होंने छतरपुर में हुई कार्रवाई को लेकर X पर लिखा- छतरपुर में थाने पर पथराव का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन इसके आरोप में हाजी शहजाद अली का मकान जमींदोज करना, उनकी गाड़ियों पर बुलडोजर चलाना और उसे गुनाहों का मुखिया घोषित करना भी संदेह पैदा करता है।

दिग्विजय ने आगे लिखा- संदेह यह भी है कि मप्र में भाजपा नेता जिस घटना को पत्थरबाजी से जोड़ रहे हैं। स्थानीय कलेक्टर उसे अवैध निर्माण का मामला बता रहे हैं।

दिग्विजय ने कहा- सबसे बड़े कोतवाल सांसद जी बनकर उभरे और तुरंत बयान दे दिया कि पत्थर फेंकने वालों के साथ यही सलूक किया जाएगा और उन्हें नेस्तनाबूद कर देंगे। क्या देश में न्यायालय की भूमिका खत्म हो गई है? क्या स्थानीय पुलिस और सांसद ही कानूनी फैसले लेने के लिए नियुक्त कर दिए गए हैं?

आरोपी का घर ढहा देना न्याय नहीं: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने भी X पर लिखा- अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही उसके परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, आरोपी का घर ढहा देना न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।

खड़गे बोले- किसी का घर तोड़ना अमानवीय और अन्यायपूर्ण

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छतरपुर की घटना की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा – किसी का घर तोड़ना और उसके परिवार को बेघर करना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद परेशान करने वाला है। कांग्रेस ऐसी कार्रवाई की निंदा करती है। अपराधों का फैसला अदालतों में होना चाहिए न कि राज्य प्रायोजित दबाव से।

शिवराज बोले- सोरेन सरकार ने बर्बरता की

झारखंड भाजपा के प्रभारी और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- झारखंड में अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा हुई है। अराजक सरकार नौजवानों के आक्रोश का मुकाबला नहीं कर पा रही। जो वादे किए थे, 5 लाख नौकरी के, बेरोजगारी भत्ते के, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।

जब आक्रोश जताने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आ रहे थे, तो बर्बरता शुरू हो गई। जगह-जगह कार्यकर्ता पकड़े गए। बसें रोकी गईं। बस मालिकों को डराया गया। ऐसा अन्याय लोकतंत्र में कहीं नहीं देखा। कंटीले और नुकीले तारों की बाड़ें लगा दीं। हम भी चार बार मुख्यमंत्री रहे। क्या लोकतांत्रिक आंदोलन को ऐसे कुचला जाता है।

डरे हुए हेमंत सोरेन, किसी भी कीमत पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच ना पाएं, इसलिए ऐसी बर्बरता की, वो अकल्पनीय है। कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं। ये जो हेमंत सोरेन ने जुल्म ढाया है, ये जो अहंकार आया है, वो रावण का नहीं रहा, तो तुम्हारा कहां रहेगा।

वीडी का जवाब- कांग्रेस ने दिग्विजय को झूठ बोलने का टेंडर दिया

जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह का कैरेक्टर रहा है कि झूठ कैसे परोसा जाए। कहीं मस्जिद पर कुछ हो रहा है, उसे मप्र की मस्जिद बताने का काम दिग्विजय सिंह ने किया। बाद में डिलीट करके भाग गए।

पाकिस्तान और न जाने कहां की रोड को भोपाल में दिखा रहे थे। वो भी डिलीट करके भाग गए। अभी भी भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने जो वीडियो डाला है, दिग्विजय जी कहां का है ये तो बता दो। आपको तो केवल झूठ परोसने का ही टेंडर दिया है कांग्रेस ने। तो आप झूठ बोलते रहिए।

पुलिस पर रांची में पथराव की खबर पर वीडी शर्मा ने कहा- रांची में सरकार किसकी है? बंगाल में ममता बनर्जी गुंडिज्म कर रही हैं। टीएमसी के गुंडे और अपराधी मैदान में उतर गए, तो भाजपा कार्यकर्ता क्या करेगा। बीजेपी का कार्यकर्ता उन अपराधियों से लड़ रहा है।

मसूद ने पूछा- क्या छतरपुर जैसा एक्शन रांची में होना चाहिए

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा- मप्र के भाजपा नेता छतरपुर की घटना पर बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं, उनसे पूछना चाहता हूं कि अब इन पर क्या कार्रवाई होना चाहिए। इन्होंने भी पुलिस को मारा है। ये भी भारत के जवान हैं। अब इन पर पुलिस FIR तो करेगी ही, लेकिन FIR के साथ बाकी क्या कार्रवाई होना चाहिए?

क्योंकि हम तो संविधान को मानने वाले हैं। अब हम इनसे (बीजेपी) पूछना चाहते हैं कि जो कार्रवाई छतरपुर में हुई है, वो रांची में होना चाहिए?

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने रांची पुलिस के जवानों के घायल होने पर बीजेपी पर हमला बोला।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने रांची पुलिस के जवानों के घायल होने पर बीजेपी पर हमला बोला।

क्या भाजपा कार्यकर्ता के लिए बुलडोजर न्याय स्वीकार करेंगे?

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड के रांची में प्रदर्शन के दौरान पथराव करते बीजेपी कार्यकर्ताओं की फोटो पोस्ट की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा कि क्या इनके लिए वही बुलडोजर न्याय स्वीकार करेंगे जो वो मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं ?

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने ये ट्वीट किया

7 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

छतरपुर में कोतवाली पुलिस थाने पर पथराव मामले में कार्रवाई जारी है। पुलिस शनिवार को 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। इससे पहले शुक्रवार को 22 आरोपियों को जेल भेजा गया था। इस तरह अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि पुलिस ने ‎46 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं प्रशासन ने 16 शस्त्र लाइसेंस को‎ निलंबित किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये खबर भी पढ़ें…

धीरेन्द्र शास्त्री बोले-गलत करोगे..तो छत से जुदा घर हो जाएगा

छतरपुर में थाने पर पथराव और फिर इस घटना के आरोपियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर राजनीति भी हो रही है। इस मामले में अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की एंट्री हो गई है। धीरेन्द्र शास्त्री ने इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा- भारत को भारत ही रहने दीजिए इसे बांग्लादेश और श्रीलंका बनाने की कोशिश मत कीजिए। भारत राम का राष्ट्र है, शांति का राष्ट्र है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular