मनप्यारे कुशवाहा(35) का इलाज जारी है।
छतरपुर में शनिवार रात तेज हवा के साथ गरज और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए।
.
ये घटना महाराजपुर और गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में हुई। खीरी गांव निवासी मानकुंवर(30) और उनकी 10 साल की बेटी करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति मनप्यारे कुशवाहा(35) घायल हो गए। दूसरी घटना में दिलनिया गांव निवासी बेबी(30) पति रामगोपाल अनुरागी घायल हुईं।
खेत से लौटते समय हुआ हादसा मृतक मानकुंवर के देवर पहलाद ने बताया कि तीनों खेत पर काम करने गए थे। वापस लौटते समय ये हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मानकुंवर और करिश्मा को मृत घोषित कर दिया।
पहले ही हो चुकी थी महिला-बच्ची की मौत जिला अस्पताल के डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया कि चारों पीड़ितों को अस्पताल लाया गया था। महिला और बच्ची की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। घायलों का इलाज जारी है। रविवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया।