छतरपुर में 11 बजे तक सूरज नहीं निकला।
छतरपुर में रविवार सुबह से मौसम में बदलाव देखा गया। आकाश में काले बादल छाए रहे और सुबह 11 बजे तक सूरज नहीं निकला।
.
वहीं, शनिवार शाम को शहर में करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं, खजुराहो में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले शनिवार तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार सुबह हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गर्मी से बचने के लिए लोग गमछा बांधकर बाहर निकल रहे हैं और ज्यादा लोग घरों में ही रह रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली बनी रहेगी। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 33 से 35 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
पिछले साल भी इसी दिन बारिश हुई थी। इस साल अब तक जिले में 1074.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।