छत्तीसगढ़ में इस बार शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को त्योहार और शीतकाल के साथ ही ग्रीष्मकालीन छुट्टियां लंबी मिलने वाली हैं। शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए छुटि्टयों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में कुल 64 दिन छुट्ट
.
इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश घोषणा का पत्र भेज दिया है। आदेश के मुताबिक छुट्टियों की लिस्ट में पहले दशहरा अवकाश है, जिसमें 6 दिन छुट्टी है। इसके अलावा दीपावली और शीत कालीन अवकाश भी 6-6 दिन का होगा। वहीं ग्रीष्म कालीन अवकाश कुल 46 दिन का रखा गया है।
पहले देखिए आदेश के मुताबिक छुट्टियों की लिस्ट…
लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा का पत्र भेज दिया है।
अब समझिए त्योहार और शीतकाल में कैसे मिलेगी 8-8 दिन की छुट्टी
दरअसल, शिक्षा विभाग ने दशहरा अवकाश 7 से 12 अक्टूबर तक घोषित किया है। 6 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में दशहरा पर 8 दिन की छुट्टी मिलेगी। ऐसे ही दीपावली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टी घोषित है, लेकिन 27 अक्टूबर और 3 नवंबर को रविवार है।
इसी तरह शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक घोषित किया गया है। 23 दिसंबर और 29 दिसंबर को रविवार होने के चलते 8 दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक रहेगा।
आधा सितंबर बीता, हॉलिडे की लंबी लिस्ट
- 14 सितंबर- दूसरा शनिवार है। साथ ही कर्मा पूजा, ओणम पर्व भी है।
- 15 सितंबर- रविवार
- 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद, अवकाश घोषित किया गया है।
- 17 सितंबर- विश्वकर्मा पूजा, कई उद्योग और व्यापारिक संस्थान काम बंद रखते हैं।
- 28 सितंबर- चौथा शनिवार
- 29 सितंबर- रविवार
नुआखाई पर भी सीएम ने घोषणा की थी
छत्तीसगढ़ में एक और शासकीय अवकाश की घोषणा सीएम साय ने कुछ दिन पहले की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि अब नुआखाई (नवाखाई) पर्व के दिन अवकाश रहेगा। शासकीय छुट्टी के चलते सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि इस बार 8 सितंबर को नुआखाई मनाया गया जो रविवार को ही था।
नगर निगम मस्जिदों के आस-पास चलाएगा अभियान
रायपुर नगर पालिक निगम ईद ए मिलाद (मिलाद उन नबी) पर मस्जिदों के पास सफाई अभियान चलाएगा। रायपुर की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, पानी टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश निगम कमिश्नर ने सभी जोन कमिश्नर को दिए हैं।