बलरामपुर में सुबह कोहरा छाने लगा है।
छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में हल्की गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में बुधवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
.
रायपुर में रात का पारा 19.3 डिग्री, बिलासपुर में 18.2 और दुर्ग में 17.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रात मे ठंड बढ़ी है। लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी समान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा है।
प्रदेश के जिलों में बुधवार को रात के तापमान में की स्थिति।
दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा
रायपुर में दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री तक रहा, वो बुधवार को गिरकर 19.2 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार मौसम साफ होने पर रात के तापमान में और कमी आएगी।
रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का पारा अभी भी 32 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। ये सामान्य से लगभग 2 डिग्री तक ज्यादा है। यही वजह है कि दिन में अभी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है साथ ही ठंड भी नहीं महसूस हो रही है।
इसलिए ठंड हो रही महसूस
मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी ने कहा कि नवंबर में सामान्य तौर पर पहले पखवाड़े तक न्यूनतम तापमान अधिक रहता है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक इस साल का न्यूनतम तापमान पिछले रिकॉर्ड से कम ही रहा है। उत्तर भारत से ठंडी और ड्राई (शुष्क) हवा आने पर छत्तीसगढ़ समेत पूरे मध्य भारत में सर्दी शुरू हो जाती है।
उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू होने और इसी दिशा से हवा आने पर ठंड बढ़ने लगती है। आमतौर पर यह स्थिति नवंबर अंत और दिसंबर में शुरू होती है। इसलिए छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में ठंड का असर दिसंबर से शुरू होता है। अभी स्थिति सामान्य है।

प्रदेश के जिलों में बुधवार को दिन के तापमान में की स्थिति।
बलरामपुर में तापमान 17 डिग्री तक पहुंचा
जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, बुधवार को यहां रात का पारा 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम और सुबह के वक्त लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
3 दिन तक रात के तापमान में बदलाव के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग यानी सरगुजा संभाग के जिलों में 1-2 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
