छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक साथ 4 बच्चों का जन्म हुआ है। मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। इससे पहले महिला का 2 बार गर्भपात हो चुका था, लेकिन 4 साल बाद घर में खुशियां चार गुना बढ़ गईं।
.
चारों बच्चों का जन्म धमतरी के एक नर्सिंग होम में हुआ है, जो समय से पहले यानी 7वें महीने में ऑपरेशन से पैदा हुए। चारों बच्चों को ICU में रखा गया है। रविवार (16 मार्च) को पैदा हुए पहले नंबर की बच्ची 1.5KG, दूसरी 1.3KG, तीसरी 1.1KG और चौथे बच्चे का वजन 900 ग्राम है।
दुनिया में एक ही समय पर पैदा होने वाले बच्चों की सबसे ज़्यादा संख्या 11, 10 और 9 है। इंडियाना की एक महिला ने एक ही समय पर 11 बच्चों को जन्म दिया, जबकि पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया। इस तरह एक साथ जन्म लेने वाले बच्चों को नोनुप्लेट्स कहते हैं।
धमतरी में एक साथ 4 बच्चों का जन्म हुआ है। सभी बच्चे अभी स्वस्थ हैं।
4 साल पहले हुई थी शादी
बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम (30) ने बताया कि वह कौहाबाहरा गांव के रहने वाले हैं। 4 साल पहले यानी 2020 में उनकी शादी लक्ष्मी नेताम (30) से हुई थी। दोनों की पढ़ाई भी साथ में हुई है। वह मजदूरी और कृषि कार्य करते हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी नेताम घर में सिलाई कार्य करती है।

4 बच्चे की डिलीवरी होना रेयर मामला
डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि निजी नर्सिंग होम अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। मामला ज्यादा गंभीर होने के कारण परिवार की सहमति से बच्चों को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया।

4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होना दुर्लभ – डॉक्टर
डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने कहा कि, आईवीएफ इलाज के बाद 2 से 3 बच्चे एक साथ होते हैं, लेकिन बिना IVF के इस तरह का मामला रेयर होता है। महिला सरकारी अस्पताल से इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने कहा कि 2 से 3 बच्चे तो सामान्य देखे जाते हैं, लेकिन 4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होने का मामला दुर्लभ है।

अब जानिए कहां-कहां कितने सबसे ज्यादा बच्चे पैदा हुए ?
इंडियाना में महिला ने 11 बच्चों को दिया जन्म
2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ 11 बच्चों को जन्म दिया था। 42 साल की उम्र में 11 बच्चों को एक साथ जन्म हुआ था। महिला का नाम मारिया हर्नानडेस है। जब मारिया हर्नानडेस को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया।
इस दौरान सभी लोग इनको देख कर हैरान थे। सभी की हैरानी उस समय और बढ़ गई जब इस महज ने 17 मिनट में 11 बच्चियों जन्म दिया।

इंडियाना में 2018 में महिला ने 11 बच्चों को दिया था जन्म।
दक्षिण अफ्रीका में महिला ने 10 बच्चों को दिया जन्म
2021 में दक्षिण अफ्रीका के गोटेंग प्रांत की महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया था। महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। गोसेम ने 7 जून को 7 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया था। गोसेम के पहले ही 6 साल के जुड़वा बच्चे थे।
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में डॉक्टर्स ने 6 बच्चों की पुष्टि की थी। कुछ समय बाद हुईं जांचों में सामने आया कि गर्भ में 8 बच्चे हैं, लेकिन डिलीवरी के दौरान 10 बच्चों का जन्म हुआ। गोसेम कहती हैं, 2 बच्चे ट्यूब के गलत हिस्से में थे, इसलिए शुरुआती जांच के दौरान दिखाई नहीं दिए थे।

2021 में दक्षिण अफ्रीका में महिला ने 10 बच्चों को दिया था जन्म
पश्चिम अफ्रीका में 26 साल की महिला ने 9 बच्चों को दिया जन्म
2021 में पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की रहने वाली 26 साल की हेलीमा सिसे ने 9 बच्चों को दिया था। डॉक्टर्स ने 50 फीसदी बच्चों के ही जिंदा रह पाने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन सभी बच्चे स्वस्थ थे। इनमें 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं।
हलीमा और उनके 35 वर्षीय पति कादेर आर्बे 9 बच्चों को पाकर काफी खुश हैं। हेलीमा कहती हैं, बच्चों की संख्या पता चलने के बाद बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए मोरोक्को गई और 5 मई 2021 को डिलीवरी हुई।

अपने 35वर्षी पति कादेर आर्बे के साथ हेलीना सिसे।
करेल के कोडिन्ही गांव में पैदा होते हैं सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे
केरल के मलप्पुरम जिले के कोडिन्ही गांव में पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चे जुड़वां होते हैं। पूरी दुनिया में 1000 बच्चों पर 4 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन इस गांव में 1000 बच्चों पर 45 बच्चे पैदा होते हैं। औसत के हिसाब से यह पूरी दुनिया में दूसरा और एशिया में पहला है। इस मामले चीन-पाकिस्तान भी पीछे है।
हालांकि, विश्व में पहला नंबर नाइजीरिया का इग्बो-ओरा है, जहां पर 1000 में से 145 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। भारत के केरल प्रांत में स्थित इस मुस्लिम बहुल गांव की कुल आबादी 2000 है। इनमें से 250 से ज्यादा जुड़वां लोग हैं। गांव में, स्कूल में और आसपास के बाजारों में कई हमशक्ल बच्चे नजर आ जाएंगे।
……………………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म:माता-पिता ने कहा- 2 बेटों और एक बेटी के जन्म से पूरा हुआ परिवार

बलौदाबाजार में एक साथ 3 बच्चों का जन्म हुआ
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में बुधवार को महिला ने ट्रिपलेट्स (एक साथ 3 बच्चों) को जन्म दिया। दंपती के घर शादी के 2 साल बाद खुशखबरी आई है। तीनों बच्चे स्वस्थ और डॉक्टर की निगरानी में हैं। पढ़ें पूरी खबर…