छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी के दिन बाद एक बदमाश की हत्या कर दी गई। उसमें अपनी प्रेमिका के साथ दो दिन पहले ही लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी है। हत्या के बाद आरोपी भाग गया। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
.
दरअसल, शांति नगर निवासी विकास और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोफू दोनों आदतन निगरानी बदमाश हैं। इनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती दश्मनी में बदल गई। शनिवार दोपहर को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।
हत्या का आरोपी विकास।
पेट में चाकू घोंपा, इलाज के दौरान मौत
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, विकास ने परमेश्वर के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अधिक खून बहने से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

इलाज के दौरान परमेश्वर निर्मलकर ऊर्फ टोफू ने दम तोड़ दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचा युवक घायल
बताया जा रहा है कि, जब विकास परमेश्वर पर चाकू लेकर हमला करने पहुंचा, तो वहां दोस्त जितेंद्र सोनी खड़ा था। वो परमेश्वर को बचाने पहुंचा। इससे विकास इतने गुस्से में आ गया कि, उसने उस पर भी हमला कर दिया। इससे वो भी जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीच-बचाव करने पर जितेंद्र सोनी भी घायल हो गया।
पहले भी हो चुका था विवाद
पुलिस ने बताया कि, पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। उनके बीच मारपीट का मामला थाने भी पहुंचा था। घटना के बाद से फरार आरोपी विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
दो दिन पहले हुई थी टोफू की शादी
पुलिस के मुताबिक, परमेश्वर ऊर्फ टोफू दुर्ग के मोहन नगर थाने का निगरानी बदमाश था। कुछ समय से वो सुधरने की कोशिश कर रहा था। वो ई-रिक्शा चलाकर घर चला रहा था। इसी दौरान एक लड़की से प्यार करने लगा। दो दिन पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। अब परिजनों और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
……………………
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
दुर्ग में बस्ती वालों ने ‘गुंडे’ को पीट-पीटकर मार डाला: शराब पिलाकर तलवार, कुल्हाड़ी, डंडे से किया हमला; परेशान होकर रची साजिश

घटना के बाद थाने के बाहर एकत्र स्थानीय बस्ती वाले और इनसेट में आरोपी आशिक।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बदमाश को बस्ती के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। महिलाओं सहित 25-30 लोगों ने मिलकर तलवार, कुल्हाड़ी और डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद खुद पुलिस को सूचना दी। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर…