सरगुजा में सुबह से धूप निकली है।
छत्तीसगढ़ में ठंड के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। फिलहाल 10 नवंबर तक रात के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस समय दिन और रात का टेंपरे
.
मंगलवार को प्रदेश के 5 जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री से अधिक रहा। रायपुर में टेंपरेचर 33, दुर्ग 33.6, कोरबा 32.2, राजनांदगांव 32.2 और बालोद में 32.5 डिग्री रहा। दुर्ग सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।
प्रदेश के जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान की स्थिति।
रायपुर में रात के तापमान में आई कमी
रायपुर में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिर गया है। हालांकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टेंपरेचर में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रात का पारा एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर समेत बाकी हिस्सों में रात का तापमान कम रहेगा।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा। सुबह हवा में नमी 77 फीसदी थी। शाम तक 53 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 33 में डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर-पूर्वी हवा से रात का पारा गिरेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर तक रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस समय दिन और रात का टेंपरेचर सामान्य से अधिक चल रहा है। वहीं 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर और उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से रात के तापमान में कमी आने लगेगी।
