Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ मेयर इलेक्शन...कांग्रेस-BJP के 8 प्रत्याशी करोड़पति: मीनल के पास लगभग...

छत्तीसगढ़ मेयर इलेक्शन…कांग्रेस-BJP के 8 प्रत्याशी करोड़पति: मीनल के पास लगभग आधा किलो सोना; सिर्फ 3 कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस, पढ़िए प्रत्याशियों के रोचक आंकड़े – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम में मेयर के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के बाद उनकी संपत्ति, क्रिमिनल रिकॉर्ड समेत कई जानकारी सामने आई हैं। बीजेपी और कांग्रेस में कुल 10 मेयर प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 10 लखपति हैं। इनमें 6 कैंडिडेट्स पर

.

वहीं क्रिमिनल रिकॉर्ड की बात करें तो बीजेपी-कांग्रेस के 2-3 मेयर कैंडिडेट्स पर ही 1-2 केस हैं। बाकी अधिकतर प्रत्याशियों को ‘बेदाग’ कहा जा सकता है। उन पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। रायपुर से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे के पास करीब 500 ग्राम सोना है।

  • अब डिटेल में ऐसे ही रोचक आंकड़े निगमवार जानिए….

मीनल चौबे के पास अधिक गोल्ड

अगर गोल्ड आभूषणों की तुलना करें, तो बीजेपी की मेयर कैंडिडेट मीनल चौबे के पास अधिक सोना है। उनके पास 50 तोला (लगभग 500 ग्राम) सोना है, जिसका अनुमानित मूल्य 40 लाख है। वहीं, दीप्ति दुबे (कांग्रेस) के पास 120 ग्राम सोना है, जिसका अनुमानित मूल्य 3 लाख 27 हजार 600 है।

पिछले चुनाव के मुकाबले मीनल चौबे की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। खासकर बैंक में जमा और अचल संपत्तियों के मूल्य में। मीनल चौबे के पास 7 लाख 54 हजार कैश है, जो उनके पति की संपत्ति से अधिक है।मीनल चौबे वर्तमान में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष। तीन बार की पार्षद हैं। कई अलग-अलग पदों में रही हैं।

दीप्ति की भी संपत्ति बढ़ी

वहीं, दीप्ति दुबे की संपत्ति में पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई है। उनके पास नई अचल संपत्तियां और निवेश जुड़े हैं, जिससे कुल संपत्ति बढ़ी है। पति प्रमोद दुबे के बैंक खातों में अधिक कैश जमा है, जो लगभग 19 लाख 97 हजार 765 रुपए है, जबकि दीप्ति दुबे के पास 4 लाख 14 हजार 803 हैं।

दीप्ति दुबे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन पति चुनाव लड़ चुके हैं। दीप्ति पूर्व मेयर और सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। 2014 से कांग्रेस में एक्टिव हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कैंपेनिंग की। महिलाओं में अच्छी पकड़ है। मेंटल हेल्थ क्लिनिक चलाती हैं।

पूजा के मुकाबले कांग्रेस के प्रमोद ज्यादा अमीर

बीजेपी के पूजा के मुकाबले कांग्रेस के प्रमोद कुमार नायक ज्यादा अमीर हैं। पूजा के पास 1 करोड़ 77 लाख और प्रमोद के पास 5 करोड़ 23 लाख 57 हजार की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के पास एक लाख रुपए कैश है, जबकि उनके पति के पास भी केवल एक लाख रुपए कैश है। दोनों ने अपने बैंक अकाउंट में जमा राशि का विवरण शपथपत्र में उपलब्ध नहीं कराया है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के पास एक लाख रुपए कैश और 6 बैंक अकाउंट में 3 लाख 44 हजार रुपए जमा है। जबकि, उनकी पत्नी मीतू नायक के पास 70 हजार रुपए कैश और चार बैंक अकाउंट में 36 लाख 2 हजार रुपए जमा है। वहीं, उनकी बेटी अर्नवी के पास 5 हजार रुपए कैश, दो बैंक में 5 लाख 30 हजार 370 रुपए जमा है।

  • पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं। 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। 1998 में पहली बार पार्षद बनीं। महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रहीं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं।
  • प्रमोद कुमार नायक कांग्रेस में लंबे से एक्टिव हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर की डीलरशिप। छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच प्रदेश उपाध्यक्ष है। प्रदेश युवक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके। भूपेश बघेल के करीबी है। किरणमयी नायक के रिश्तेदार हैं।

बीजेपी की अल्का करोड़पति

दोनों मेयर प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। अलका बाघमार के पास प्रेमलता साहू से ज्यादा संपत्ति है। अलका के पास 1 लाख रुपए नकद और सतीश के पास 1.5 लाख रुपए नकद हैं। अलका बाघमार के पास 3 लाख रुपए का बैंक बैलेंस है। सतीश के पास तीन अलग-अलग खातों में 40.68 लाख रुपए जमा हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के ज्यादा उनके पति पोषण साहू के पास संपत्ति है। नगद में भी पति के पास अधिक पूंजी है। प्रेमलता के पास 12 हजार रुपए कैश है। वहीं पति पोषण साहू के पास 71,550 रुपए हैं। जमा पूंजी की बात की जाए तो प्रेमलता के अकाउंट में मात्र 20 हजार रुपए है। पोषण साहू के तीन अलग-अलग बैंक खातों को मिलाकर कुल सवा तीन लाख रुपए हैं।

  • अल्का बाघमार वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। 22 साल पहले BJP से जुड़ीं। पार्षद भी रहीं। महिला मोर्चा दुर्ग की महामंत्री रहीं। सांसद विजय बघेल की रिश्तेदार हैं।
  • प्रेमलता काफी समय से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं। पति भूषण साहू कांग्रेस से पार्षद रहे हैं। वर्तमान में बोरसी की पार्षद हैं। दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा की काफी करीबी हैं।

जानकी ज्यादा पढ़ी-लिखी, कैश भी ज्यादा

बीजेपी प्रत्याशी जीवर्धन चौहान पहली बार चुनाव लड़ रहे। उनके पास केवल 20 हजार कैश और जमीन है। इनके पास 10 तोला सोना (8 लाख कीमत) और 250 ग्राम चांदी (एक लाख कीमत) है। कांग्रेस प्रत्याशी जानकी के पास 2 लाख कैश है। यानी कांग्रेस प्रत्याशी ज्यादा अमीर है और ज्यादा पढ़ी-लिखी भी हैं। दोनों ने कुल संपत्ति भी पेश नहीं किया है।

  • जीवर्धन वर्तमान में अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य है। भाजपा में 2004-2005 भाजयुमो नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।
  • जानकी पूर्व पार्षद रहीं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की महापौर बनीं। वे निगम की पहली महिला मेयर रही हैं। सफल कार्यकाल के बाद पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है।

निखिल के पास अपनी कार या घर नहीं

मधुसूदन की पत्नी के बैंक खाते में 84 हजार 670 रुपए हैं। डाकघर खाते में 1 लाख 44 हजार जमा है। 6 लाख की पॉलिसी है। 12 लाख रुपए का सोना, 30 लाख की मकान। खुद के नाम पर 35 लाख की कृषि भूमि। पत्नी के नाम पर 30 लाख की कृषि भूमि। पत्नी के नाम पर 10 लाख का प्लाट रायपुर में है। वहीं, निखिल के पास कोई चार पहिया वाहन नहीं, खुद का जमीन और मकान भी नहीं है।

  • मधुसूदन यादव बीजेपी के सीनियर लीडर हैं। सांसद और महापौर रह चुके हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी हैं।
  • निखिल वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव है। पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं।

22 करोड़ की संपत्ति, 8 करोड़ का लोन

अचल संपत्ति में डॉ. तिर्की के नाम पर 80 लाख रुपए से अधिक कीमत की कृषि भूमि, अंबिकापुर में 92 लाख 60 हजार रुपए की भूमि, फुंदुरडिहारी में 17 लाख 96 हजार की भूमि और 4 करोड़ रुपए का मकान घोषित किया है।

डॉ. अजय तिर्की ने नमनाकला में 10 करोड़ 98 लाख रुपए की जमीन होना भी बताया है। कुल अचल संपत्ति का मूल्य 16 करोड़ 88 लाख रुपए बताया गया है। डॉ. तिर्की के पास फोर्ड इंडेवर वाहन है। डॉ. तिर्की की पत्नी और बच्चों के नाम पर अच-अचल संपत्ति नहीं है।

एक साल में संपत्ति न बढ़ी, न घटी

डॉ. अजय तिर्की ने दिसंबर 2023 में रामानुजगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 21 करोड़ 97 लाख रुपए घोषित की थी। एक साल बाद उन्होंने कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपए घोषित की है। विधानसभा चुनाव के दौरान बैंक बकाया 8 करोड़ 25 लाख रुपए बताया गया था जो अब घटकर 7 करोड़ 97 लाख रुपए हो गया है।

मंजूषा भगत की संपत्ति 21 लाख

भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत ने खुद की संपत्ति 21 लाख रुपए और करीब 20 लाख रुपए पति की संपत्ति घोषित की है। मंजूषा भगत के पास नकदी रकम ढाई लाख रुपए है। बैंक खातों में 15 हार 680 रुपए जमा हैं। करीब 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर हैं। उनके नाम पर पटपरिया में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 18 लाख 56 हजार रुपए बताई गई है।

मंजूषा भगत के पति के बैंक खाते में 19 लाख 33 हजार रुपए जमा हैं। इसके अलावा पति या खुद के नाम पर कोई आवासीय भूमि और न ही बैंक लोन है। मंजूषा भगत के पास खुद की चारपहिया वाहन भी नहीं है।

शपथ पत्र में शिक्षा 12वीं, प्रोफाइल में बीए

मंजूषा भगत ने शपथ पत्र में खुद की शिक्षा 12वीं बताई है। भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी प्रोफाइल में उनकी शिक्षा बीए, एलएलबी बताया गया है। मंजूषा भगत ने एलएलबी पूरा नहीं किया है। मार्कशीट की अनुपलब्धता के कारण संभवतः उन्होंने स्नातक डिग्री शपथ पत्र में नहीं लिखा है।

दोनों प्रत्याशी के पास सोना-चांदी लगभग बराबर

हलफनामा के अनुसार, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के पास टीवीएस जूपिटर स्कूटी, सोने के आभूषण 300 ग्राम (24 लाख कीमत) और 1 किलो चांदी (90 हजार कीमत) के जेवरात हैं।

बीजेपी की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के पास 4 लाख 30 हजार और उनके पति के पास 2 लाख 75 हजार रुपए हैं। उनके पास 350 ग्राम सोना (25 लाख कीमत) और एक किलो चांदी (90 हजार कीमत) के आभूषण हैं। संजू देवी राजपूत के पास किसी प्रकार का वाहन नहीं है। उनके पति के पास एक दोनाली बंदूक है। जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है।

  • संजू देवी भाजपा महिला मोर्चा से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। पूर्व पार्षद रहीं। पूर्वांचल समाज से ताल्लुक रखती हैं। बीजेपी की सक्रिय नेत्री।
  • उषा तिवारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री। पूर्व में दो बार कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष। एक बार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष, कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता।

जानिए कितना कैश और बैंक में पैसा

धमतरी में कांग्रेस मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द हो चुका है। साथ ही किसी और प्रत्याशी को भी बी-फॉर्म नहीं दिया गया है। ऐसे में धमतरी से बड़ी पार्टी के रूप में बीजेपी है जिसने जगदीश रोहरा को उतारा है।

जगदीश के पास 2 लाख 38 हजार कैश, बैंक में 1 लाख 27 हजार जमा, गैर बैंकिंग 29 लाख 31 हजार जमा, कंपनियों के बॉन्ड डिवेंचर और शेयर 2 करोड़ 31 लाख 13 हजार, डाक घर में 7 लाख 12 हजार, वाहन स्कॉर्पियो और बाइक है।

इसके अलावा 80 ग्राम सोना, खुद की कृषि भूमि और दुकान है। पत्नी के पास 5 लाख 46 हजार कैश, 31 लाख 94 हजार गैर बैंकिंग संस्थानों में, 145 ग्राम सोना, 220 ग्राम चांदी, 0.30 हेक्टयर जमीन है।

  • जगदीश रोहरा 2010 से 2015 तक जिला कोषाध्यक्ष रहे। 2015 से 2019 तक जिला अध्यक्ष। 2019 से 2024 तक प्रदेश मंत्री। अभी प्रदेश महामंत्री हैं।

डॉ. विनय जायसवाल करोड़पति

कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी से ज्यादा पढ़े-लिखे और अमीर हैं। चिरमिरी नगर निगम के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल करोड़पति हैं। उनकी खुद और परिवार की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय ने अपने परिवार की कुल संपत्ति 32 लाख रुपए घोषित की है।

6 करोड़ से अधिक की जमीन और व्यवसायिक परिसर

डॉ. विनय जायसवाल पेश से चिकित्सक हैं और गणेश विनायक हॉस्पिटल के संचालक हैं। उनके नाम पर बचरापोड़ी में 30 लाख की कृषि भूमि और रायपुर में एक करोड़ 39 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि है। रायपुर में 4.50 करोड़ रुपए कीमत के आवासीय और व्यवसायिक परिसर हैं।

पत्नी कंचन जायसवाल के नाम पर रायपुर में 3 प्लाट 4659 वर्गफुट, 2336 वर्गफुट और 1385 वर्गफुट के हैं। इसके साथ ही पोड़ी में 1.80 हेक्टेयर भूमि है। इसका बाजार मूल्य नहीं बताया गया है, लेकिन यह लाखों रुपए की है।

6 साल में दोगुनी हुई विनय जायसवाल की संपत्ति

डॉ. विनय जायसवाल ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान परिवार की कुल संपत्ति 3.41 करोड़ रुपए घोषित की थी। इसके साथ ही उनपर 1.24 करोड़ का बैंक कर्ज था। बैंक ऋण उन्होंने पूरा चुका दिया है। इसके बाद भी उनकी संपत्ति दोगुने से ज्यादा बढ़ी है।

बीजेपी के संजय करोड़पति

बीजेपी के संजय पांडेय पहली बार चुनाव लड़ रहे। संजय के पास 48 हजार 750 रुपए कैश और उनकी पत्नी के पास 42 हजार रुपए कैश है। जबकि संजय के पास सोना 170 ग्राम (7 लाख 65 हजार कीमत), चांदी 250 ग्राम (11250 कीमत) है। पत्नी के पास 400 ग्राम सोना (18 लाख कीमत) और चांदी 3 किलो (13 लाख 5 हजार कीमत) है।

वहीं, कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के पास 20.51 ग्राम सोना (1 लाख 60 हजार कीमत, 1.25 ग्राम चांदी (1 लाख 5 हजार कीमत), पत्नी के पास 50 ग्राम सोना (4 लाख कीमत) है। इसके अलावा मलकीत सिंह गैदू भी कोई चुनाव नहीं लड़े। उनकी पत्नी के पास 8 लाख 80 हजार रुपए कैश हैं। जबकि जमीन और घर संपत्ति का बाजार मूल्य 1 करोड़ 19 हजार 644 रुपए हैं।

  • संजय पांडे ने ABVP से राजनीति की शुरुआत की। 3 बार ABVP के प्रदेश उपाध्यक्ष। 2004 से लगातार 4 बार पार्षद। 2 बार MIC मेंबर। 2 बार निगम नेता प्रतिपक्ष।
  • मलकीत सिंह गैदू छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री है। बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष है। 2016-20 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे। 1995-2006 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। दीपक बैज के करीबी हैं।

…………………………..

छत्तीसगढ़ मेयर-इलेक्शन…10 निगम में 79 प्रत्याशी: रायपुर में 16 और दुर्ग में सबसे कम 2, 1189 कैंडिडेट्स लड़ रहे पार्षद चुनाव; जानिए कौन-कहां से बागी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 31 जनवरी को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। अब 79 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में रह गए हैं, जबकि 1 हजार 889 पार्षद के लिए कैंडिडेट्स हैं। हालांकि मेन मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही होगा। 14 फरवरी को 44 लाख 87 हजार 668 मतदाता मतदान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular