Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशछेड़खानी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा: दाहिने...

छेड़खानी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा: दाहिने पैर में गोली लगी, 2 अन्य हिरासत में, एक फरार – Mirzapur News


मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छेड़खानी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा।

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें तीन युवक एक लड़की से छेड़खानी करते दिख रहे थे।

पुलिस ने वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। जांच में चार आरोपियों की पहचान हुई। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी पिंटू पाल मुरलिया जंगल में छिपा है।

घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद।

घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद।

एसपी नक्सल ओपी सिंह के मुताबिक एसओजी, सर्विलांस और थाना हलिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पिंटू पाल के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। ये सोनगढ़ा के रहने वाले दीपक भट्ट और विवेक पाल हैं। इनसे पूछताछ जारी है। चौथा आरोपी आजाद अभी फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular