पिछोर क्षेत्र में महिला ने छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी युवक की सोमवार को एसपी से शिकायत की। आरोपी ने पहले भी हरकत की थी, तब पंचायत ने उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। आगे से ऐसा काम नहीं करने की समझाइश भी दी थी। फिर से छेड़छाड़ करने पर महिला ने शिकाय
.
पंचायत ने सुनाया फैसला, मंदिर के नाम लगाया अर्थदंड
महिला का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ खेत पर रहती है। पति बाहर मजदूरी के लिए चला जाता था। पड़ोसी युवक उस पर गंदी नजर रखता था। कुछ दिन पहले अकेला पाकर छेड़छाड़ की थी। यह बात पति को बताई तो गांव में पंचायत बैठाई गई।
पंचों ने पड़ोसी को दोषी मानते हुए 5000 रुपए का अर्थदंड लगाते हुए यह राशि मंदिर के नाम पर जमा करा ली थी भविष्य फिर से ऐसा नहीं करने की नसीहत भी दी थी। हालांकि पड़ोसी ने कुछ दिन बाद पुनः छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला ने की।