Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशछोटी गंडक नदी में मिला युवक का शव: कुशीनगर-देवरिया सीमा विवाद...

छोटी गंडक नदी में मिला युवक का शव: कुशीनगर-देवरिया सीमा विवाद में 3 घंटे तक नदी में पड़ा रहा शव, मृतक था मानसिक रूप से कमजोर – Kushinagar News


कुशीनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुशीनगर में छोटी गंडक नदी से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बुद्धिराम प्रसाद के रूप में हुई। वह देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चरियाव गांव का रहने वाला था।

बुद्धिराम पिछले एक साल से अपनी बहन पुष्पा देवी के घर कुशीनगर के नैकाछपरा में रह रहा था। बहन के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले 20 दिनों से हेतिमपुर शिव मंदिर पर रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले वह नदी के पुराने पुल पर बैठा था, जहां से वह अचानक नदी में गिर गया।

शुक्रवार सुबह नदी घाट पर गए लोगों ने पानी में तैरता हुआ शव देखा। सूचना मिलने पर पहले हेतिमपुर चौकी पुलिस पहुंची, लेकिन क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद के कारण वापस लौट गई। बाद में कसया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने नाविकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

यह घटना कुशीनगर और देवरिया की सीमा पर स्थित छोटी गंडक नदी की है। नदी का आधा हिस्सा कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में और आधा देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में आता है। नदी का बहाव कभी देवरिया तो कभी कुशीनगर क्षेत्र में होने के कारण अक्सर क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद होता रहता है।

इस विवाद के चलते शव करीब तीन घंटे तक नदी में ही पड़ा रहा। अंततः कुशीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular