Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeविदेशजंग के हालात पर वर्ल्ड मीडिया: वॉशिंगटन पोस्ट बोला- पाकिस्तान पर...

जंग के हालात पर वर्ल्ड मीडिया: वॉशिंगटन पोस्ट बोला- पाकिस्तान पर बालाकोट से भी बड़ा हमला, NYT- यह अमेरिका-चीन के हथियारों की भी जंग


नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य टकराव ने दुनियाभर में चिंता पैदा कर दी है। यह टकराव कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले से शुरू हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसके 15 दिन बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

पाकिस्तान के मुताबिक अब तक उसके 31 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, भारत के मुताबिक पाकिस्तानी हमले में उसके 17 नागरिकों की मौत हुई है। दुनियाभर के नेताओं ने भारत-पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

अमेरिका मे न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर ब्रिटेन में BBC तक भारत की इस स्ट्राइक को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं। जानिए किसने क्या लिखा…

वॉशिंगटन पोस्ट- 4 साल से जारी सीजफायर खत्म हुआ भारत ने 2019 में हुए बालाकोट स्ट्राइक से कहीं बड़ा हमला किया है। इस वजह से इलाके में तनाव बढ़ गया है और 2021 से जारी सीजफायर खत्म चुका गया है।”

द न्यूयॉर्क टाइम्स- भारत और पाक के बीच तनाव बहुत आगे बढ़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र टकराव खतरनाक रूप से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों देशों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। उनकी सीमाओं के दोनों तरफ रातभर गोलीबारी हुई है। अखबार के एक लेख में एम्मेट लिंडनर ने लिखा है, भारत-पाकिस्तान के बीच जंग, चीन बनाम अमेरिका भी है। यह दोनों देशों के हथियारों के सहारे लड़ा जा रहा है।

CNN- भारत-पाक की जंग में चीनी हथियारों का होगा टेस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा संघर्ष चीन के मिलिट्री टेक्नोलॉजी का टेस्ट भी है। अखबार ने लिखा है कि चीन ने अपने मिसाइल इंडस्ट्री के पीछे अरबों डॉलर खर्च किए हैं। दुनिया को पहली बार पता चलेगा कि चीन के एडवांस हथियार, पश्चिमी हार्डवेयर के मुकाबले किस तरह से काम करती हैं।

ला मोंड- भारत-पाकिस्तान ड्रोन से लड़ रहे जंग

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर हमले करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के 29 में से 28 ड्रोन मार गिराए हैं। जबकि भारत का भी दावा है कि पाकिस्तान ड्रोन से सीमावर्ती इलाके में हमले कर रहा है। इन तनाव के बीच दोनों पक्षों में कम से कम 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस 24- जंग की आशंका के बीच पाकिस्तान और भारत में भारी गोलीबारी

भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को एक-दूसरे पर लगातार ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया। दोनों न्यूक्लियर पावर के बीच बढ़ते टकराव के बीच ग्लोबल पावर ने शांति की अपील की है। गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसने 28 भारतीय ड्रोन्स को मार गिराया।

भारत ने भी पाकिस्तान पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। बुधवार को भारत की एयर स्ट्राइक के बाद शुरू हुई लड़ाई में बॉर्डर के दोनों तरफ कम से कम 48 लोग मारे गए हैं।

भारत पाक सैन्य टकराव पर ग्लोबल लीडर्स के बयान…

डोनाल्ड ट्रम्प- जंग शर्मनाक, उम्मीद है जल्द खत्म हो जाएगा

7 मार्च- यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।

8 मार्च- यह बहुत भयानक है। मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं, मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, और मैं उन्हें इसे सुलझाते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं। उन्होंने जैसे को तैसा वाली नीति अपनाई है, इसलिए उम्मीद है कि अब वे ऐसा करना बंद कर देंगे। हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे संबंध रखते हैं। अगर मैं कुछ मदद कर सकता हूं, तो मैं वहां जरूर रहूंगा।

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस- जंग रोकना हमारा काम नहीं

भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। हम भारत और पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं। अमेरिका विवाद को कम करने के लिए डिप्लोमेटिक तरीके से काम करेगा। हमें उम्मीद है कि यह किसी क्षेत्रीय युद्ध या परमाणु संघर्ष में नहीं बदलेगा।

पूर्व ब्रिटिश PM ऋषि सुनक- किसी भी देश को दूसरे देश की जमीन से अपना यहां हो रहे हमले स्वीकार नहीं करने चाहिए। भारत का आतंकी ठिकानों पर हमला करना सही है। आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दे सकते।

तुर्किये के राष्ट्रपति रैचप एर्दोगन: हमें चिंता हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव एक भीषण लड़ाई में बदल जाएगा। इस वजह से मिसाइल हमले होंगे और कई लोग मारे जाएंगे। मैं हमलों में जान गंवाने वाले के लिए प्रार्थना करता हूं और पाकिस्तानी भाईयों के लिए संवेदना जाहिर करता हूं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular