Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeपंजाबजगराओं में आत्महत्या मामले में भाभी समेत दो गिरफ्तार: व्यक्ति पैसों...

जगराओं में आत्महत्या मामले में भाभी समेत दो गिरफ्तार: व्यक्ति पैसों के लेन-देन से था परेशान, सुसाइड नोट जेब में रख फंदे से लटका – Jagraon News



मृतक राजिंदर सिंह के परिजन और पुलिस मौजूद।

लुधियाना जिले में जगराओं के गांव शेरपुर कलां में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक की भाभी रणजीत कौर और गांव के सुरजीत सिंह का नाम शामिल हैं।

.

मृतक के जीजा बलजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके साले राजिंदर सिंह ने कुछ समय पहले अपनी हिस्से की जमीन बेची थी। भाभी रणजीत कौर को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वह पैसों की मांग करने लगी। जब उसके साले ने पैसे देने से इनकार किया तो। उसने राजिंदर सिंह को जान से मारने और घर पर कब्जा करने की धमकी भी दी।

10 लाख रुपए और बाइक न लौटाने का आरोप

थाना सदर के एसआई जगजीत सिंह के अनुसार दूसरे आरोपी सुरजीत सिंह पर 10 लाख रुपए और एक बाइक न लौटाने का आरोप है। मृतक ने कई बार पैसों की मांग की, लेकिन आरोपी टालता रहा। इन सभी परेशानियों से तंग आकर राजिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपनी बहन को इस सबंधी फोन पर पूरी बात बताई थी।

जीजा को मैसेज कर की आत्महत्या

फिर रविवार की देर रात को उसके साले ने जीजा को मैसेज करने के बाद आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह जब उन्होंने मैसेज देखा तो वह गांव शेरपुर कलां पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार की सुबह गांव शेरपुर कलां में अकेले रह रहे एक 50 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी व बेटा विदेश में रहते है। मौत को गले लगाने से पहले मृतक ने अपने जीजा को मैसेज कर सुसाइड नोट लिख कर अपनी जेब में डाल कर फंदे से लटक गया था। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी भाभी व गांव निवासी एक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

भाई की मौत के बाद बहन व जीजा ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते वह संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular