Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeपंजाबजगराओं में कमरे की छत पर मिला शव: सिर पर चोट...

जगराओं में कमरे की छत पर मिला शव: सिर पर चोट के निशान, शरीर पर नहीं थी शर्ट; पास में नमकीन सेमिया मिली – Jagraon News



लुधियाना जिले के जगराओं में रायकोट के शिवाला धाम के सामने वाटर सप्लाई मोटर वाले कमरों की छत पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ था और मृतक के शरीर पर शर्ट नहीं थी। सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज अमरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से केवल नमकीन सेमिया बरामद हुई है। अब उसकी मौत कैसे हुई इस की जांच की जा रही है।

गिरने से लगी सिर पर चोट

उन्होंने आशंका जताई की गिरने से सिर पर चोट लगी होगी और उसकी मौत हो गई। लेकिन मृतक के शव ने मामले को और जटिल बना रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक लुधियाना में रहता था और रायकोट में घूमता-फिरता रहता था। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular