Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeपंजाबजगराओं में चाकू मारकर व्यक्ति को किया घायल: दो पक्षों के...

जगराओं में चाकू मारकर व्यक्ति को किया घायल: दो पक्षों के झगड़े को खत्म कराने गया, हमलावरों के खिलाफ लड़ा सरपंच का चुनाव – Jagraon News



लुधियाना के गांव लीहा में पराली को बांधने वाले दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में बीच बचाव कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोपियों ने झगड़ा छुड़वाने आए व्यक्ति पर ही चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

.

घायल व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह निवासी गांव लीहा के रूप में हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो भाईयों समेत सात आरोपियों पर थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह, भगवंत सिंह, सवरन सिंह, प्रभप्रीत सिंह उर्फ पवी, हरमनजोत सिंह उर्फ हरमन, तलवीर सिंह उर्फ नीना व जश्नदीप सिंह उर्फ जश्न निवासी गांव लीहा के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

राजीनामा कराने के बाद घर लौटा

थाना दाखा एएसआई आत्मा सिंह ने बताया पीड़ित जगरूप सिंह निवासी गांव लीहा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसके घर के पीछे पराली की गांठें बांधने वाले दो पक्षों आपस में झगड़ा हो रहा था। जिन्हें देखकर वह मौके पर जाकर उनका झगड़ा छुड़वाने लगा। इसी दौरान मौके पर हरमनजोत सिंह भी आ गया। जिसके चलते उसने उसको दोनों के बीच राजीनामा करवाने की बात का बोलकर वह अपने घर आ गया।

फिर हुई दोनों पक्षों में बहसबाजी

इसके करीब एक घंटे बाद जब वह अपने खेत में चक्कर लगाने गया, तो देखा कि करनैल सिंह के खेत में दोनो पार्टियां फिर से आपस में बहसबाजी कर रही है। जिन्हें छुडवाने के लिए फिर उनके पास चला गया। जिस पर आरोपियों ने उल्टे उसे ही पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी तलवीर सिंह ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने जो भी हाथ लगा उससे उसकी जमकर पिटाई कर डाली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया आरोपियों के खिलाफ उसने सरपंची का चुनाव लड़ा था। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार चल रहे है। जिन को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular