Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeपंजाबजगराओं में पुलिस-ग्रामीण युवक आमने-माने: हुई नोकझोंक, बायो गैस फैक्ट्री विवाद...

जगराओं में पुलिस-ग्रामीण युवक आमने-माने: हुई नोकझोंक, बायो गैस फैक्ट्री विवाद के सामने कर रहे थे शेड का निर्माण – Jagraon News


जगराओं में बायो गैस फैक्ट्री के सामने शेड निर्माण को पुलिस ने रोक दिया है

लुधियाना में जगराओं के गांव अखाड़ा में बायो गैस फैक्ट्री को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। गांव के निवासियों ने फैक्ट्री के सामने किराये की जमीन पर शेड लगाने शुरू कर दिया।

.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शेड का निर्माण रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि वे अपनी जमीन पर शेड बना रहे हैं। पुलिस ने फैक्ट्री के नजदीक शेड न लगाने की हिदायत दी। इस दौरान गांव के युवक और पुलिस आमने-सामने आ गए।

स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों को बुलाया गया। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद शेड को कुछ दूर स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस उनकी जायज गतिविधि में भी दखल दे रही है।

जगराओं में इसी जमीन पर लगाया जा रहा था शेड

हाईकोर्ट में चल रहा केस

गौरतलब है कि, गांव अखाड़ा में बायो गैस फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीण पहले से धरना दे रहे हैं। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पिछले महीने 26 अप्रैल को पुलिस ने धरना स्थल पर बने शेड को तोड़ दिया था। उस दौरान भी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

एक माह बाद ग्रामीणों ने फिर से फैक्ट्री के सामने शेड लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने फेक्ट्री के सामने और सड़क से दूर शेड बनाने को कहा। शेड बना रहे एक युवक को थाने ले जाने की बात पर ग्रामीण पुलिस के सामने आ गए। अधिकारियों की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ और शेड को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया।

गांव के सरपंच जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शेड तोड़ने के बाद गांव निवासियों ने तिरपाल डाल कर धरना शुरू किया था। लेकिन पिछले दिनों चली तेज हवा में उड़ गई थी। जिसको लेकर अब पक्का शेड अपनी जमीन पर डाला जा रहा था। जिसको पुलिस ने धक्केशाही करते हुए रोकने की कोशिश की थी। इसी को लेकर हल्की नोंकझोंक हुई थी। लेकिन अब स्थिति ठीक है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular