Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeपंजाबजगराओं में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार: घर को बनाई कारोबार का...

जगराओं में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार: घर को बनाई कारोबार का अड्डा, पति के नशा पूर्ति के लिए धंधे में उतरी थी – Jagraon News



गिरफ्तार की गई महिला आरोपी व पुलिस टीम

लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला अपने ही घर को नशे का अड्डा बनाकर अवैध कारोबार करती थी। पुलिस ने महिला से हेरोइन और गांजा भी बरामद किया है। आरोपी महिला की पहचान कुलबीर कौर निवासी गांव नारंगवाल के रूप में ह

.

इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना जोधा के एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान नहर पुल नारंगवाल में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला काफी समय से नशा तस्करी का धंधा करती है।

पुलिस को सूचना मिली कि महिला अपने ही घर पर बैठ कर युवाओं को नशा बेचती है, इस समय भी आरोपी महिला नशा बेचने के लिये लेकर आई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर छापा मार कर महिला को पकड़ लिया।

पुलिस ने तलाशी दौरान 15 ग्राम हेरोइन व 550 गांजा बरामद कर थाना जोधा में मामला दर्ज कर लिया जांच अधिकारी ने बताया कि महिला आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिये दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है

2016 में दर्ज मामले में भगोड़ा जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला पर पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी महिला ने अपने पति के नशे की पूर्ती को लेकर नशे का काम शुरू कर दिया था। जिसके चलते आरोपी महिला पर 2016 में मामला दर्ज हुआ था, बाद में अदालत ने महिला को भगोड़ा करार कर दिया था। साथ ही आरोपी महिला के पति पर भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular