Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeपंजाबजगराओं में लव मैरिज के 1 साल बाद सुसाइड: पत्नी को...

जगराओं में लव मैरिज के 1 साल बाद सुसाइड: पत्नी को लेने ससुराल गया था पति, अपमानित होने पर खाया सल्फास; सास-ससुर पर FIR – Jagraon News



अमनिंदर सिंह पूनिया, मृतक का फाइल फोटो।

लुधियाना के जगराओं में लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने ससुराल में सुसाइड कर लिया। वह पत्नी को लेने ससुराल गया था, इसी दौरान सास-ससुर ने उसे बुरा-भला कहा, जिसके बाद उसने सल्फास खा ली।

.

मृतक की पहचान अमनिंदर सिंह पूनिया के नाम से हुई है। वह कोठे पोना गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा यूके से 24 अप्रैल को लौटा था। अमनिंदर ने 16 जुलाई 2024 को गांव रसूलपुर की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी से लड़की के माता-पिता नाराज थे।

जब अमनिंदर यूके में था, तब उनकी बहू उनके साथ रहती थी। लेकिन बाद में वह अपने मायके चली गई। लड़की के माता-पिता लखवीर कौर और जगतार सिंह लगातार अमनिंदर को परेशान कर रहे थे।

वीरवार को पत्नी को ले गया था ससुराल

वीरवार को जब अमनिंदर अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया, तो सास-ससुर ने उसे बहुत बुरा-भला कहा। इससे दुखी होकर उसने उनके सामने ही सल्फास खा लिया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सास-ससुर पर केस दर्ज

थाना सदर के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

शादी से पहले खुशियां, एक साल भी नहीं टिकी जिंदगी

16 जुलाई 2024 को बेटे ने लव मैरिज की थी। उस दिन पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। पिता ने बताया कि बेटे की शादी में सबने दिल से हिस्सा लिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह शादी उसकी मौत की कहानी बन जाएगी। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और अब उसी बेटे का शव घर से निकलेगा, जहां से बारात निकली थी।

पिता ने रोते हुए कहा कि उन्होंने बहू को बेटी की तरह अपनाया। कभी कोई भेदभाव नहीं किया। लेकिन बेटे के ससुराल वालों ने उसे कभी अपना नहीं माना। सास-ससुर ने उसे इतना परेशान किया कि वह टूट गया। उसे मौत के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखा। बेटे ने उनके सामने ही जान दे दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular