Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeझारखंडजज के बॉडीगार्ड की घर में मिली लाश: सर्विस रिवॉल्वर से...

जज के बॉडीगार्ड की घर में मिली लाश: सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका, गोली सिर से निकली बाहर – Bokaro News


चंदन परिवार के साथ बोकारो में रह रहे थे।

बोकारो स्टील सिटी में बुधवार को एडीजे-4 के बॉडीगार्ड चंदन कुमार शांडिल्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चंदन का शव सेक्टर 4A स्थित उनके आवास से मिला।

.

चंदन द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने की आशंका जाहिर की जा रही है। गोली सीधे उनके सिर को भेदते हुए शरीर से बाहर निकल गई।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

नवादा के थे रहने वाले

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। चंदन बिहार के नवादा जिले के हिसुआ गांव के रहने वाले थे और परिवार के साथ बोकारो में रह रहे थे।

चंदन का शव घर पर मिला।

चंदन का शव घर पर मिला।

पुलिस कर रही परिवार से पूछताछ

पुलिस अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई अन्य कारण है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है और व्यक्तिगत या मानसिक तनाव जैसे कारणों की भी जांच कर रही है।

QuoteImage

जिला पुलिस बल के आरक्षी चंदन कुमार शांडिल्य अपने क्वार्टर में मृत पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या लग रहा है। वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है। -आलोक रंजन, सिटी डीएसपी

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular