Friday, May 30, 2025
Friday, May 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजनता की समस्याएं सुनीं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने: महराजगंज...

जनता की समस्याएं सुनीं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने: महराजगंज कैम्प कार्यालय में भूमि विवाद से पेंशन तक की शिकायतों पर दिए समाधान के निर्देश – Maharajganj News


अमृत जायसवाल | महराजगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समस्याएं सुनते हुए।

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

मंत्री ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध और पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। जनता ने भूमि विवाद, पेंशन में देरी और प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम न आने की शिकायतें रखीं। साथ ही आयुष्मान कार्ड, शौचालय निर्माण और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं भी बताईं।

मंत्री चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों की सूची बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र किया। साथ ही डिजिटल इंडिया और जनधन योजना की भी जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए काम हो रहे हैं। सरकार किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू करना सबकी जिम्मेदारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular