Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरजबलपुर में आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन: 1000 रुपए वार्षिक वेतन...

जबलपुर में आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन: 1000 रुपए वार्षिक वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर 1700 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन – Jabalpur News



जबलपुर में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग 1000 रुपए वार्षिक वेतन वृद्धि का तत्काल भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान है।

.

सीटू की प्रदेश महासचिव पूजा कनौजिया के अनुसार, जबलपुर में कार्यरत 1700 आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान की गई अधिकांश घोषणाएं अब तक केवल कागजों तक ही सीमित हैं।

कनौजिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी आदेशों में हेरफेर कर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम प्रदेश की 80,000 आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के साथ धोखा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रदेश शासन के नाम सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular