मैनपुरी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जब्बार ने लगाई फांसी, गुलहसन का नाम कर दिया जारी।
मैनपुरी जिला कारागार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। जेल में बंद कैदी जब्बार अली ने फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन जेल प्रशासन ने गलती से गुलहसन के नाम से सूचना जारी कर दी।
घटना का खुलासा तब हुआ जब शाम को कैदियों की गिनती के दौरान गुलहसन जेल में मौजूद मिला, जबकि जब्बार अली गायब था। जेल कर्मियों ने समय रहते जब्बार को फांसी के फंदे से उतारा और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत और बिगड़ने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, दन्नाहार थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुलहसन को उसकी पत्नी से हुए विवाद के बाद शांति भंग की धाराओं में 1 फरवरी को जेल भेजा था। संयोग से गुलहसन और जब्बार अली दोनों एक ही दिन जेल में दाखिल हुए थे, जिसके कारण जेल प्रशासन से यह गंभीर भूल हुई। जेल प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उच्चाधिकारियों और जब्बार अली के परिजनों को सही जानकारी दे दी है।