जमशेदपुर में क्षत्रिय करणी सेवा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव बीती देर रात एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा के गौड़गौड़ा चौक से 200 मीटर दूरी पर मिला। घटनास्थल के पास उनकी टूटी हुई स्कूटी
.
आशंका है कि यह हत्या मानगो में चल रहे गैंगवार से ही जुड़ी हुई है। विनय सिंह, अपराधी गणेश सिंह का करीबी था। पुलिस को शक है कि गणेश सिंह के विरोधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
आक्रोशितों ने सड़क पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विनय सिंह के समर्थक मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया। इससे एनएच-33 पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजा गया शव
पुलिस उपाध्यक्ष (पटमदा) बच्चन देव कुजूर ने बताया कि विनय सिंह सुबह 11 बजे नाश्ता कर अपने घर से निकले थे। दोपहर में वह खाना खाने के लिए नहीं आए तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर रिंग किया। मोबाइल पर केवल रिंग जा रहा था। इसके बाद परिजन जमशेदपुर टाइल्स दुकान पहुंचे तो पता चला की दुकान में वह आए ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने विनय सिंह के लापता होने की सूचना उलीडीह पुलिस को दी।
पुलिस ने मोबाइल की ट्रैकिंग कराई इसमें बालीगुमा के पास लोकेशन मिला। यहां खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो पुलिस की टेक्निकल टीम को बालीगुमा बुलाया गया। टेक्निकल टीम ने काफी प्रयास के बाद विनय सिंह का शव खोज निकाला।

विनय सिंह का शव झाड़ियों के पास मिला।
गणेश के करीबी रहे विनय को बनाया निशाना गणेश सिंह की हत्या में विफल रहे अमरनाथ गैंग के अपराधियों ने रविवार को उसके करीबी विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गोविंदपुर के अलतमस सिटी के भूमिहार मेंशन में गणेश सिंह की हत्या के लिए आए मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद उसके साथी भाग निकले थे।
इनको पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आशंका है कि फरार अपराधियों ने ही विनय सिंह की हत्या की है। कुछ दिनों पहले विनय सिंह ने अपने करीबी दोस्त बिल्ला पाठक को बताया था कि कुछ लोग इसका एक दो दिनों से पीछा कर रहे हैं। बिल्ला ने बताया कि विनय सिंह का अपराध से कोई लेना-देना नहीं था।