करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- हफ्ते भर मिले न्याय नहीं तो आंदोलन
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की हत्या के 48 घंटे के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत भी सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार में शामिल हो
.
जमशेदपुर एसएसपी ऑफिस घेरने पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राज सिंह शेखावत ने एसएसपी कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी को अंदर जाने नहीं दिया। इसे लेकर राज सिंह शेखावत और उनके समर्थकों की दोनों डीएसपी व पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। फिर सभी गेट के पास ही धरने पर बैठ गए और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
धरने पर बैठे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत और उनके समर्थकों ने जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक हंगामा के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने कॉन्फ्रेंस हॉल में 20 सदस्यीय टीम के साथ बैठक की।
एसएसपी किशोर कौशल ने इस हत्याकांड में कुछ लोगों को गिरफ्तार करने और एक-दो दिनों में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राज शेखावत ने एसएसपी को एक मांगपत्र सौंपा और विनय सिंह की हत्या के लिए पुलिस को दोषी ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।

अंतिम संस्कार से पहले विनय सिंह के बेटे से मिलते करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हफ्ते भर मिले न्याय नहीं तो आंदोलन
बातचीत के दौरान राज शेखावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को एक सप्ताह के अंदर नहीं माना गया तो शहर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूरे भारत से लाखों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचकर आंदोलन करेंगे। इसमें विधि व्यवस्था बिगड़ने की जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। बातचीत में चंद्रगुप्त सिंह, शिवशंकर सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, उपेंद्र सिंह उर्फ मस्तान सिंह, हरि सिंह राजपूत, शिवशंकर सिंह समेत कई समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
ये मांगें रखी गईं
- हत्यारों एवं षड्यंत्रकारियों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करें।
- दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाई जाए।
- आवश्यक होने पर सीबीआई-एनआईए से जांच कराई जाए।
- विनय सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवार को 5 करोड़ रुपए मुआवजा मिले। बच्चों की शिक्षा की नि:शुल्क व्यवस्था करें।
- परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर हथियारधारी पुलिस कर्मियों की तैनाती हो।
विनय सिंह के परिजनों से मिले भाजपाई
भाजपा महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने विनय सिंह के परिजनों से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपराधियों और साजिशकर्ता को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अर्जुन मुंडा, अभय सिंह समेत कई लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर हत्याकांड के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- राज्य में अपराध चरम सीमा पर है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद जैसे शहरों मे आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं।
——————————-
इस खबर को पढ़ें…
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या का मामला:जमीन विवाद की आशंका, पिता ने कहा- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। डिमना स्थित आस्था स्पेश टाउन में मातम का माहौल है।मृतक के पिता जीवन सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे। घर में भी कोई तनाव नहीं था। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार, प्राथमिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। मृतक के पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है। इसमें से एक गोली चली है। एक खोखा और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…